Xiaomi का Black Shark Gaming Phone स्नैपड्रैगन 845 के साथ हो सकता है 13 अप्रैल को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी का ‘Black Shark’ गेमिंग फोन 13 अप्रैल को लांच हो सकता है यह न्यूज़ Weibo पर शाओमी सम्बंधित जानकरी वाले विश्वसनीय सूत्र द्वारा प्राप्त हुई है। यह डिवाइस शाओमी की सहायक कंपनी Black Shark Technologies द्वारा बनाया जा रहा है जिसने आधिकारिक इवेंट के इनवाइट भेजने भी शुरू कर दिए है। (Read in English)

यह Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन पिछले साल लांच किये गये Razor फ़ोन के विकल्प के रूप में शाओमी द्वारा पेश किया जा सकता है। यह शाओमी द्वारा पेश की गयी स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा-कोर चिपसेट युक्त दूसरी डिवाइस होगी (Mi Mix 2 पहली डिवाइस के रूप में लांच हो चुकी है)। यह चिपसेट आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ मिल सकता है।

अगर लीक इमेज पर विश्वास किया जाये तो Black Shark फोन अनुकूल जॉयस्टिक और अन्य गेमिंग कंट्रोल्स के साथ गेमिंग कंसोल की तरह प्रतीत होगा।

AnTuTu द्वारा पिछले लीक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘BlackShark’ गेमिंग स्मार्टफोन में FHD+ डिस्प्ले (2160 x 1080 रेसोलुशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ) दी जा सकती है। यह शायद शाओमी द्वारा एंड्राइड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला पहला फ़ोन होगा।

सोर्स : Weibo

https://www.smartprix.com/bytes/7-best-phones-with-under-display-fingerprint-sensor/

Related Articles

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

ImageRedmi का गेमिंग स्मार्टफोन होगा अप्रैल महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Redmi ने आज अपने नए अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लांच करने की घोषणा कर दी है। फ़ोन पहले चाइना में लांच किया जायेगा। तो यह डिवाइस शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तहत लांच होगा जो शाओमी के गेमिंग डिपार्टमेंट के खालीपन को भी भरेगा। डिवाइस को लांच करने की …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.