नई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में:

  • Bajaj ने नई Pulsar 125 और Pulsar 150 का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, और दोनों बाइकें 24 अगस्त को लॉन्च होंगी।
  • दोनों में पीछे ट्विन शॉक की जगह अब मोनोशॉक दिया जाएगा, और फ्रेम भी नया रहेगा।
  • नई Pulsar 150 के साथ ऑयल कूलर दिखा है, जो मौजूदा एयर-कूल्ड इंजन में मौजूद नहीं है।

नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी Pulsar के बगल में दिखाई गई है, यानी बात पूरी Classic Pulsar रेंज की अगली पीढ़ी की है।

आपको इस बार बदलाव सिर्फ ग्राफिक्स और रंगों तक सीमित नहीं मिलेंगे। दोनों बाइकें नए फ्रेम पर बनी हैं, पीछे मोनोशॉक दिया गया है और टॉप वेरिएंट में कलर TFT डिस्प्ले भी जुड़ रहा है। आइए दोनों में हो रहे बदलाव विस्तार से जान लेते हैं।

ये पढ़ें: TVS Raider Doctor Doom वेरिएंट लॉन्च: Marvel के विलेन वाला Spectral Green अवतार, जानें कीमत

नई Bajaj Pulsar 125 में क्या बदल रहा है

डीलरशिप तक पहुंच चुकी बाइक की तस्वीरों के अनुसार नई Pulsar 125 सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम पर बनी है, जो मौजूदा मॉडल के डबल-क्रेडल फ्रेम की जगह लेगा। पीछे के दो शॉक अब्ज़ॉर्बर हटाकर यहाँ मोनोशॉक दिया गया है, और यही ट्विन-शॉक सेटअप दो दशक से ज़्यादा समय तक Classic Pulsar की पहचान रहा है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और 17-इंच के पहिए बरकरार हैं, वहीँ ब्रेकिंग में आगे डिस्क और पीछे ड्रम मिलता रहेगा।

टॉप वेरिएंट में आपको कलर TFT डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर ब्लूटूथ, कॉल तथा SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट रहेगा। इसके साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और हैज़र्ड लाइट स्विच भी देखे गए हैं। इसका इंजन भी नया है, लेकिन पावर और टॉर्क के पक्के आंकड़े लॉन्च वाले दिन ही सामने आएंगे। तुलना के लिए, मौजूदा Pulsar 125 का 124.4cc DTS-i इंजन 11.8 PS और 10.8Nm देता है।

Pulsar 150 में जुड़ रहा है ऑयल कूलर

नई Bajaj Pulsar 150 में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव इंजन के स्तर पर हुआ है। मौजूदा 149.5cc इंजन एयर-कूल्ड है और 14 PS तथा करीब 13.3Nm देता है, लेकिन नई बाइक के साथ ऑयल कूलर और “Oil-Cooled” स्टिकर, दोनों दिखे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इससे इंजन की गर्मी बेहतर संभलेगी। फ्रेम, मोनोशॉक और डिस्प्ले, तीनों मामलों में ये Pulsar 125 वाला ही पैकेज लेगी, और स्प्लिट-सीट वेरिएंट में चौड़े टायर तथा दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलने की उम्मीद है।

हिस्सामौजूदा मॉडलनई Bajaj Pulsar 125 और 150
फ्रेमडबल-क्रेडलनया सिंगल-डाउनट्यूब
रियर सस्पेंशनट्विन शॉकमोनोशॉक
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरLCDटॉप वेरिएंट में कलर TFT
Pulsar 150 का इंजन149.5cc एयर-कूल्डनया इंजन, ऑयल कूलर के साथ
कनेक्टिविटीब्लूटूथ, कॉल-SMS अलर्टटर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी
चार्जिंग पोर्टनहींUSB Type-C

ऊपर दी गई ज़्यादातर जानकारी डीलरशिप पर दिखी तस्वीरों और अब तक सामने आई रिपोर्टों पर आधारित है। कीमत, पावर और वेरिएंट की पक्की जानकारी के लिए 24 अगस्त तक इंतज़ार करना बेहतर रहेगा।

ये पढ़ें: Ather Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products