MediaTek Dimensity 9500 साल के इस महीने होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite 2 को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार जहां एक ओर Qualcomm सितंबर में अपने नए चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, वहीं इसे टक्कर देने के लिए MediaTek भी अपना नया चिपसेट MediaTek Dimensity 9500 बनाने में व्यस्त है। हाल ही में एक चीनी टिप्स्टर द्वारा इसके स्पेसिफिकेशंस से संबंधित जानकारी साझा की गई है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro ने मचाया धमाल, 20,000 से कम कीमत में हुआ भारत में लॉन्च

MediaTek Dimensity 9500 स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में इससे संबंधित जानकारी चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है, जिसके अनुसार ये TSMC की N3p प्रोसेस पर काम करेगा। इसके साथ ही ऑक्टाकोर आर्किटेक्चर के साथ इसमें नए बड़े कोर देखने को मिलेंगे, जिन्हें 1*Travis+3*Alto+4*Gelas के नाम से मेंशन किया गया है।

MediaTek Dimensity 9500 स्पेसिफिकेशंस

इसके साथ ही Immortalis-Drage GPU को शामिल किया जाएगा, इसका नया माइक्रो आर्किटेक्चर बेहतर रे ट्रेसिंग परफॉरमेंस देगा, और पॉवर कंसप्शन को भी कम करेगा।

चिपसेट में 16MB L3 cache और 10MB SLC cache को जोड़ा गया है, हालांकि पिछले वर्जन में 12MB L3 cache ही था। मेमोरी की बात करें, तो इसके साथ 10667Mbps फ्रिक्वेंसी वाली LPDDR5x RAM और UFS 4.1 (4-Lane) स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं NPU 9.0 के साथ इसमें 100 TOPS की AI क्षमताएं देखने को मिल सकती है।

MediaTek Dimensity 9500 लॉन्च टाईमलाईन

आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन टिप्स्टर के अनुसार इसे अक्टूबर 2025 में पेश किया जा सकता है। पिछले वर्जन Dimensity 9400 को भी अक्टूबर में ही पेश किया गया था। इसके अतिरिक्त, DCS ने MediaTek Dimensity 9500 के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो वाले नए फोन की भी जानकारी दी है, जो शायद OPPO Find X9 Ultra हो सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus 13s जल्द मचाएगा भारत में धूम इस चिपसेट के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products