OnePlus 13s जल्द मचाएगा भारत में धूम इस चिपसेट के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13s को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। दरअसल, कंपनी द्वारा OnePlus 13s इंडिया लॉन्च के लिए टीज किया जा रहा है। इससे पहले फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। टीजर के माध्यम से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी भी सामने आयी है। इसके साथ ही इसके कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी साझा की गई है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 तगड़ी परफॉरमेंस के साथ जल्द हो रहा लॉन्च, इन फोन्स के साथ iPhone 17 सीरीज को देगा टक्कर

OnePlus 13s डिजाइन

कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। फोन को Black Velvet और Pink Satin इन दो रंगों में दिखाया गया है। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख साझा नहीं की गई है, लेकिन इसे “Coming soon” के साथ टीज किया जा रहा है।

बैक पैनल पर iPhone सीरीज जैसा कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, हालांकि पिल शेप में कैमरा सेटअप को रखा हुआ है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त बाईं तरफ कस्टमाइजेबल बटन नजर आ रहा है। इसे मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा।

मिलेगी Snapdragon 8 Elite SoC की तगड़ी परफॉरमेंस

साझा की गई जानकारी के अनुसार फोन में Snapdragon 8 Elite SoC को शामिल किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, ये 6.32 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो इसे कॉम्पैक्ट फोन की केटेगरी में डालता है।

इसके साथ ही एक प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसमें आप कंपनी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Notify Me” के ऑप्शन पर टैप करना होगा और अपने दोस्तों को शेयर करना होगा, जिससे आप OnePlus 13s और OnePlus Buds Pro 3 जीत सकते हैं।

लॉन्च के बाद फोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी। जल्द ही इसकी कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख से संबंधित जानकारी भी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: realme GT 7 स्टेबल 120fps गेमिंग सपोर्ट के साथ जल्द मचाएगा भारत में धूम, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products