Snapdragon 8 Elite 2 तगड़ी परफॉरमेंस के साथ जल्द हो रहा लॉन्च, इन फोन्स के साथ iPhone 17 सीरीज को देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट ने तगड़ी परफॉरमेंस के साथ धमाल मचाया था, और अब कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेडेड वर्जन Snapdragon 8 Elite 2 लॉन्च करने वाली है। चिपसेट के लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।।

ये पढ़ें: realme GT 7 स्टेबल 120fps गेमिंग सपोर्ट के साथ जल्द मचाएगा भारत में धूम, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Snapdragon 8 Elite 2 लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी आयी सामने

हाल ही में चीनी टिप्सटर Digital Chat Station द्वारा अपनी Weibo पोस्ट में इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार Qualcomm सितंबर 2025 के आखिर तक अपने आगामी चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 की घोषणा कर सकता है।

Snapdragon 8 Elite 2

एंड्रॉयड के इस नए चिपसेट के शामिल होने से Apple को कड़ी टक्कर मिलने वाली है, जो सितंबर में ही अपनी iPhone 17 सीरीज को पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले इस चिपसेट को Xiaomi 16 और 16 Pro में शामिल किया जा सकता है।

Snapdragon 8 Elite 2 स्पेसिफिकेशंस

आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस चिपसेट में बेहतर परफॉरमेंस अपग्रेड देखने को मिल सकता है। CPU 4.4GHz की बेस फ्रिक्वेंसी पर रन हो सकता है, जो पिछले वर्जन के 4.32GHz के मुकाबले थोड़ी सी ज्यादा है। इसमें कंपनी के सेल्फ डेवलप्ड सेकंड जनरेशन CPU आर्किटेक्चर को भी शामिल किया जा सकता है।

बात करें GPU की तो इसमें भी Cache मेमोरी को भी 12MB से बढ़ा कर 16MB किया जा सकता है, जिससे परफॉरमेंस में 30% तक का बूस्ट देखने को मिल सकता है। इसे TSMC की 3nm थर्ड जनरेशन प्रोसेस का उपयोग करके बनाया जा सकता है। इसका फायदा 4% तक परफॉरमेंस को बूस्ट करने और 9% तक पॉवर कंसप्शन को कम करने में मिलेगा। इसमें Arm64 आर्किटेक्चर के नए SME इंस्ट्रक्शन सेट को भी शामिल किया जाएगा, जिससे मल्टीमीडिया और ग्राफिक्स को एन्हांस किया जा सके।

Snapdragon 8 Elite 2 फोन्स

जैसा कि हमनें बताया है, सबसे पहले इस चिपसेट के साथ Xiaomi 16 और 16 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसे Redmi K90 Pro, Realme GT 8 Pro, OnePlus 14, iQOO 14, Xiaomi 16 Ultra, Vivo X300 Ultra, और Oppo Find X9 Ultra वेरिएंट में शामिल किया जा सकता है, हालांकि ये सब अटकलें हैं, आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: iOS यूजर्स अब Siri के अलावा इस AI वॉइस असिस्टेंट का कर पाएंगे उपयोग, मिलेंगे कई फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageSnapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर बड़ा खुलासा, इन फोन्स में होगा शामिल

Qualcomm के Snapdragon 8 Elite चिपसेट ने पहले ही मोबाइल इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी जगह बना ली है, और इसकी शानदार परफॉरमेंस के लिए इसे काफी पसन्द भी किया जा रहा है। इसी बीच इसके अपग्रेडेड वर्जन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट की ख़बरें भी तेजी से वायरल होने लगी है हाल ही में …

Discuss

Be the first to leave a comment.