iOS यूजर्स अब Siri के अलावा इस AI वॉइस असिस्टेंट का कर पाएंगे उपयोग, मिलेंगे कई फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone यूजर्स के मजे होने वाले हैं, क्योंकि अब उन्हें Siri के अलावा फोन में एक और नया AI असिस्टेंट शामिल होने वाला है।हाल ही में Perplexity ने iOS यूजर्स के लिए एक नया Perplexity iOS Voice Assistant लॉन्च किया है, जिसमें आपको कमाल के फीचर्स मिलने वाले हैं। आगे इस iOS के लिए Perplexity Voice Assistant के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jewel Thief – The Heist Begins आज हो रही इस OTT पर रिलीज, मिलेगा भरपूर थ्रिल, और एक्शन

Perplexity iOS Voice Assistant

कंपनी ने iOS के लिए अपना वॉइस असिस्टेंट पेश कर दिया है, और इसकी खास बात है, कि इसे अलग से डाउनलोड नहीं करना होगा, नए अपडेट के साथ ये डिफॉल्ट रूप से Perplexity AI में ही मिलेगा। Perplexity AI को यूजर्स App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इस वॉइस असिस्टेंट को Siri की जगह उपयोग किया जा सकता है।

Perplexity iOS Voice Assistant के फीचर्स

इससे संबंधित जानकर Perplexity ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है, जिसके अनुसार इस वॉइस असिस्टेंट की सहायता से iPhone में मेल और इनवाइट भेजने जैसे काम किए जा सकते हैं, इसके साथ ही आप मीडिया फाइल को भी प्ले कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ये ईमेल को चेक करके उसके जवाब भी ड्राफ्ट कर सकता है।

यदि आपको कहीं जाना है, और कैब की आवश्यकता है, तो ये आपके लिए वो भी कर देगा। हालांकि iOS के लिए इस AI वॉइस असिस्टेंट में अलार्म सेट करने, फोटो क्लिक करने और नोटिफिकेशन म्यूट करने जैसे फीचर्स को शामिल नहीं किया गया है, न ही ये कैमरा को एक्सेस कर सकता है। ये सभी फीचर्स इसके Android वर्जन में मिल जाते हैं।

Perplexity Voice Assistant का उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले Perplexity एप को अपने फोन में डाउनलोड करें।
  • अब एप को ओपन करें, और वॉइस आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप इससे कुछ भी पूछ सकते हैं।

इसे और बेहतर तरीके से उपयोग करने के लिए आप इसे एक्शन बटन में शामिल कर सकते हैं, जिससे ये एक क्लिक में एक्टिवेट हो जाएगा। इसके लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां पर Action Button वाले सेक्शन में जाना होगा, अब शॉर्टकट में Perplexity को जोड़ना होगा।

ये पढ़ें: realme 14T 5G Vs Vivo T4 5G: दोनों में कौनसा फोन होगा बेस्ट ऑप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Imageफ्री AI फोटो एडिटिंग ऐप्स Android और iOS के लिए, जिनमें मिलेंगे कई AI फीचर्स

AI के इस जमाने में जब बात फोटो एडिटिंग की हो तो प्राम्प्ट से इमेज जनरेट करने से लेकर इमेज में बैकग्राउंड से ऑब्जेक्ट्स और लोगों को हटाने तक का काम AI आसानी से कर देता है, और इंटरनेट पर ऐसे कई AI फोटो एडिटिंग ऐप्स हैं, जिनमें आपको शानदार AI फीचर्स मिलेंगे। इस लेख …

Discuss

Be the first to leave a comment.