realme GT 7 स्टेबल 120fps गेमिंग सपोर्ट के साथ जल्द मचाएगा भारत में धूम, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी कुछ समय पहले ही realme ने चीन में अपना फ्लैगशिप फोन realme GT 7 लॉन्च किया था और अब कंपनी इसे जल्द ही भारत में पेश करने वाली है। कंपनी ने इसे इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है। BGMIl लवर्स को ये फोन काफी पसंद आने वाला है, क्योंकि फोन में आपको 120fps गेमिंग सपोर्ट मिलेगा। आगे realme GT 7 इंडिया लॉन्च टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iOS यूजर्स अब Siri के अलावा इस AI वॉइस असिस्टेंट का कर पाएंगे उपयोग, मिलेंगे कई फीचर्स

realme GT 7 इंडिया लॉन्च टीजर आया सामने

कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है, जल्द ही ये फोन भारत में लॉन्च हो जाएगा, इसके साथ ही कंपनी ने Krafton के साथ साझेदारी की घोषणा भी कर दी है, और दावा किया गया है , कि इस फोन में आपको BGMI में 6 घंटों तक की 120FPS पर स्टेबल परफॉरमेंस मिलेगी।

realme GT 7 इंडिया लॉन्च टीजर

ये BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA PRO SERIES (BMPS) 2025 का ऑफिशियल स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने इसके साथ एक इवेंट का आयोजन भी किया है, जो इस वीकेंड होने वाला है। इवेंट बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में होगा। इस Realme Battlegrounds Mobile India Series (BGIS) 2025 में भारत की 16 BGMI टीम्स आपस में प्रतिस्पर्धा करेगी।

realme GT 7 फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इसके इंडियन वर्जन में भी चीनी वर्जन के समान ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिसमें 6.78 इंच का (2800×1280) OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन 3nm Dimensity 9400+ द्वारा संचालित होता है, और Immortalis-G925 GPU के साथ आता है।

इसमें 12GB और 16GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB, 512GB, और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज को शामिल किया गया है। फोन Realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर रन होता है। बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP Sony IMX480 सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन 7200mAh की बैटरी के साथ आता है, और 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसके अतिरिक्त, IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: realme 14T 5G Vs Vivo T4 5G: दोनों में कौनसा फोन होगा बेस्ट ऑप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageInfinix GT 30 Pro इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, कम कीमत पर ट्रिगर बटन के साथ मिलेगा 120FPS गेमिंग सपोर्ट

Infinix ने हाल ही में वैश्विक बाजार में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब आधिकारिक तौर पर Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च की …

Discuss

Be the first to leave a comment.