CMF Phone 2 Pro ने मचाया धमाल, 20,000 से कम कीमत में हुआ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing के सब ब्रांड CMF ने आज भारत में अपना CMF Phone 2 Pro लॉन्च कर दिया है। फोन को शानदार फीचर्स और 120FPS BGMI गेमिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। ये 7.8mm स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है और वजन में भी काफी हल्का है। फोन में आपको 700 से ज्यादा एलिमेंट्स को कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है। आगे CMF Phone 2 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: फोन खरीदते समय Touch Sampling Rate का रखें ध्यान, बड़े ही काम का है ये फीचर, जानें Refresh Rate से क्यों है अलग?

CMF Phone 2 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB+128GB स्टोरेज: 18,999 रूपये
  • 8GB+256GB स्टोरेज: 20,999 रूपये
CMF Phone 2 Pro Colors
Oplus_131072

फोन को ड्यूल टोन फिनिश के साथ ऑरेंज, लाइट ग्रीन, ब्लैक, और ग्रे कलर में पेश किया गया है। इसकी सेल 5 मई से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर 1000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

CMF Phone 2 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: इस फोन में 6.77 इंच का FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर, और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  • परफॉरमेंस: फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसमें 10% ज्यादा फास्ट CPU और 5% बेहतर ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। फोन BGMI में 120FPS को सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: बैक पैनल पर इस सेगमेंट के सबसे बड़े सेंसर 1/1.57″ के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इसमें TrueLens Engine 3 को शामिल किया गया है,  जिससे कलर्स और डिटेल्स को एन्हांस किया जा सके।
  • बैटरी: फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस बार फोन के साथ बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा।
  • सॉफ्टवेयर: ये Nothing OS 3.2 के साथ Android 15 पर रन होता है, जिसमें आपको  3 साल तक के OS अपडेट्स और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इस UI के साथ आपको फोन में ब्लॉटवेयर या विज्ञापन नहीं मिलेंगे, साथ ही 700 से ज्यादा एलिमेंट्स कस्टमाइजेशन की सुविधा मिलती है।
  • अन्य: इसके अतिरिक्त Essential Key को शामिल किया गया है, जिससे “Essential Space” को एक्सेस किया जा सकता है। इसका पॉवर टू वेरिफाई फीचर कमाल का है जिसमें बिना पासवर्ड के फोन को बंद नहीं किया जा सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus 13s जल्द मचाएगा भारत में धूम इस चिपसेट के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.