Intra Circle Roaming के माध्यम से सिग्नल न होने पर भी लगेगा कॉल, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम किसी इमरजेंसी में होते हैं, और जब हमें किसी को कॉल करना होता है, उस समय फोन में सिग्नल न हो तो काफी परेशानी होती है। यदि आपको ये पता चलें, कि अब यदि आपके फोन में सिग्नल न हो तब भी आप कॉल पर किसी से भी बात कर सकते हैं, तो ये सुविधा कितनी काम की हो सकती है, जो अब Intra Circle Roaming के माध्यम से मुमकिन भी है। आगे जानते है, कि ये क्या है, और कैसे काम करता है।

ये पढ़ें: नया iPhone SE 4 लीक आया सामने, डायनामिक आयलैंड के साथ हो सकता है लॉन्च

Intra Circle Roaming के माध्यम से सिग्नल न होने पर भी लगेगा कॉल

हाल ही में तमिलनाडु में आए तूफान के दौरान ही Department of Telecommunications (DoT) ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आप आपातकालीन स्थिति होने पर आपकी सिम में नेटवर्क न मिलने पर भी कॉल कर पाएंगे। इसके लिए अलग से किसी सैटेलाइट सुविधा का उपयोग नहीं किया गया है, बल्कि ये Intra Circle Roaming के माध्यम से काम करेगा।

इस सुविधा के तहत यदि आपके सिम में नेटवर्क नहीं है, तो ये अपने आप अन्य टेलीकॉप ऑपरेटर के नेटवर्क का उपयोग करके कॉल को कनेक्ट करेगा, जिससे आप आपातकालीन स्थिति में सहायता मांगा सकते हैं। इसके लिए Airtel, Jio, BSNL जैसी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क में बदलाव भी कर लिए हैं।

जिसके बाद ये तीनों टेलीकॉम ऑपरेटरों के बीच नेटवर्क को साझा करने, और कवरेज को बढ़ाने की अनुमति देता है। हालांकि, इस सुविधा का उपयोग सिर्फ आपातकालीन स्थिति पर ही किया जा सकता है, जब Department of Telecommunications ICR को इनेबल करेगा। इसके लिए आपको अलग से कोई शुल्क देने की आवश्यकता भी नहीं होगी।

ये पढ़ें: 2025 के एंटीसिपेटेड फोल्डेबल फोन्स, जिनमें मिलने वाले हैं कमाल के फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageTecno Pova Curve 5G भारत में लॉन्च: ₹16,000 हज़ार से कम में AMOLED कर्व डिस्प्ले जैसे फीचर और सिग्नल न होने पर भी कॉल कर पाने की सुविधा

Tecno एक बार फिर से एक नया किफायती फोन Tecno Pova Curve 5G लाया है, जो कि न सिर्फ आपके बजट में फिट होता है, बल्कि कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और जैसे फीचरों के साथ अपने प्रतियोगियों को काफी कड़ी टक्कर दे सकता है। इतना ही नहीं, ये देश का पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.