नया iPhone SE 4 लीक आया सामने, डायनामिक आयलैंड के साथ हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone SE 4 16 सीरीज के लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन से संबंधित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। फोन को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इससे संबंधित एक नया लीक सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 2025 के एंटीसिपेटेड फोल्डेबल फोन्स, जिनमें मिलने वाले हैं कमाल के फीचर्स

iPhone SE 4 लीक्स

हाल ही में टिपस्टर Evan Blass द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे संबंधित पोस्ट साझा की गई है, जिसमें उन्होंने बताया है, कि कंपनी आगामी iPhone SE 4 में एक डायनामिक आयलैंड देखने को मिल सकता है।

इस फीचर को सबसे पहले iPhone 14 Pro सीरीज में शामिल किया गया था, और फिर iPhone 15 और 16 सीरीज में भी नजर आया। टिपस्टर ने इस लीक के साथ सोर्स की जानकारी भी साझा की है।

Credit: Evan Blass X account

अन्य खबरों के अनुसार इस फोन को मार्च या अप्रैल 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है फोन के नाम को लेकर काफी अटकलें सामने आ रही है, कुछ लीक्स का कहना है, कि इस फोन को iPhone 16e के नाम से भी पेश किया जा सकता है।

फोन को 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन A18 चिप द्वारा संचालित हो सकता है, और इसके बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 8GB RAM मिलने की उम्मीद की जा सकती है। कीमत की बात करें, तो लीक्स के अनुसार इस फोन को लगभग 47,600 रुपए की कीमत पर भारत में पेश किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने आगामी iPad लाइनअप से संबंधित जानकारी भी साझा की है। कंपनी 11 इंच और 13 इंच iPad Air और एंट्री लेवल iPad को इस साल लॉन्च कर सकती है। इसके अतिरिक्त, iPad Air में M3 चिप को शामिल किया जा सकता है, लेकिन दूसरे मॉडल में A17 Pro चिप मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: OnePlus Open 2: सिक्कों जितना पतला होगा ये स्मार्टफोन, इसकी नयी तस्वीरों ने किया प्रमाणित

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.