iQOO Neo 8 Pro ने तोड़ा सभी Android फोनों का रिकॉर्ड, ये पावरफुल फ़ोन इस मामले में निकला सबसे आगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Neo 8 सीरीज़ के लॉन्च में बस एक ही सप्ताह बचा है और इन फोनों को लेकर लगातार खबरें भी आ रही हैं। iQOO Neo सीरीज़ में कंपनी पहली बार Pro मॉडल पेश करने वाली है। कंपनी ने खुद ये बताया है कि इस सीरीज़ में iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro पेश किये जायेंगे, जिनमें से Pro मॉडल Dimensity 9200+ चिपसेट के साथ आएगा। हालांकि बेस मॉडल के बारे में कंपनी ने अभी कुछ साझा नहीं किया है, लेकिन लीक हुई खबरों में फ़ोन की काफी जानकारी आयी है। हाल ही में Pro मॉडल का AnTuTu स्कोर लीक हुआ है, जो अब तक के सभी Android स्मार्टफोनों के स्कोर से ज़्यादा है। इसके अलावा इन फोनों के कैमरा, चिपसेट, स्टोरेज सम्बंधित कई फ़ीचर सामने आ चुके हैं।

iQOO Neo 8 Pro के तोड़ा रिकॉर्ड, सभी Android फोनों से ज़्यादा है इसका AnTuTu स्कोर

iQOO Neo 8 Pro का AnTuTu स्कोर 13,63,206 पॉइंट्स है, जिसे कंपनी ने खुद Weibo पर शेयर किया है। ये अभी तक का किसी भी Android फ़ोन का सबसे ऊँचा स्कोर है। Neo 8 Pro एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 16GB तक की रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज आ सकती है।

Neo 8 Pro में मिलेगा फ्लैगशिप ग्रेड 50MP कैमरा

इस हाई-एन्ड स्मार्टफोन के कैमरा की जानकारी भी आज कंपनी ने खुद साझा की है। इसमें V1चिप और ISP के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो Sony IMX866 सेंसर और OIS के साथ आएगा। ये एक 1/1.49″ सेंसर है और f/1.75 अपर्चर के साथ इसमें दिया गया है। इस कैमरा को पहले कंपनी iQOO 11 Pro और Vivo X90 जैसे स्मार्टफोनों में दे चुकी है।

iQOO Neo 8 का गीकबेंच स्कोर भी हुआ लीक

Pro मॉडल के अलावा इस सीरीज़ में iQOO Neo 8 भी आएगा और इसे भी हाल ही में Geekbench लिस्टिंग पर देखा गया है। इसका गीकबेंच स्कोर 1678 (सिंगल कोर) और 4345 (मल्टी स्कोर) है। साथ ही इसकी चिपसेट डिटेल में प्राइम और परफॉरमेंस कोर की क्लॉक स्पीड बताती है कि ये बेस मॉडल भी फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 के साथ आएगा। इसमें भी कंपनी 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दे सकती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन

Neo 8 और Neo 8 Pro दोनों में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती हैं। इसके अलावा दोनों में 120W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 16MP का सेल्फी सेंसर आने का अंदेशा है।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageiQOO Neo 8 Pro बेंचमार्क स्कोर लीक, फ्लैगशिप फोनों पर भारी होगा ये नया मिड-रेंज फ़ोन

iQOO Neo 7 चीन में पिछले साल अक्टूबर में और भारत में फरवरी 2023 में लॉन्च हुआ। इसके अलावा Neo 7 Racing एडिशनभी दिसंबर में पेश किया गया। अभी ज़्यादा वक़्त नहीं बीता है और इसके सक्सेसर की पहली लीक सामने भी आ गयी है। इस बार ये Neo 8 नहीं, बल्कि Neo 8 Pro …

ImageiQOO 11 गीकबेंच पर नज़र आया, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च

Iqoo इस साल के आखिरी महीने में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को विश्व स्तर पर लॉन्च कर सकती है। iQOO 11 सीरीज़ काफी समय से खबरों में आ रही है, लेकिन हाल ही में इसके बेस मॉडल iQOO 11 को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया। इस फ़ोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी इस …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products