iQOO Neo 8 Pro बेंचमार्क स्कोर लीक, फ्लैगशिप फोनों पर भारी होगा ये नया मिड-रेंज फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Neo 7 चीन में पिछले साल अक्टूबर में और भारत में फरवरी 2023 में लॉन्च हुआ। इसके अलावा Neo 7 Racing एडिशनभी दिसंबर में पेश किया गया। अभी ज़्यादा वक़्त नहीं बीता है और इसके सक्सेसर की पहली लीक सामने भी आ गयी है। इस बार ये Neo 8 नहीं, बल्कि Neo 8 Pro है। iQOO Neo सीरीज़ में पहली बार इसकी Pro वैरिएंट का जिक्र हो रहा है। इस नए iQOO Neo 8 Pro को AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।

iQOO Neo 7 चीन में Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ और भारत में Diemnsity 8200 चिपसेट के साथ आया। लेकिन इस बेंचमार्किंग साइट के अनुसार Neo 8 Pro में Dimensity 9200+ प्रोसेसर आएगा, जो MediaTek की तरफ से अगले महीने लॉन्च हो सकता है। इस चिपसेट में मुख्य कोर की क्लॉक स्पीड 3.05GHz है, जो कि पहले के मुलाबले ज़्यादा है, 3 A715 परफॉरमेंस कोर और 4 A510 एफिशिएंसी कोर हैं।

AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर इस फ़ोन को मॉडल नंबर V2302A के साथ देखा गया। इस साइट पर इसका स्कोर आपको हैरान कर देगा, जो कि 1368597 पॉइंट्स है और ये Neo 7 के मुकाबले काफी ज़्यादा है। Neo 7 का AnTuTu स्कोर 825409 पॉइंट्स है।

इसके अलावा इस बेंचमार्किंग साइट से ये जानकारी भी मिली है कि iQOO के इस नए फ़ोन में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज आएगी। अन्य खबरों की मानें तो, फ़ोन 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन मिलने के आसार हैं। Android 13 संचालित इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।

ज़ाहिर है कि ये फ़ोन MediaTek के नए चिपसेट Dimensity 9200 लॉन्च होने के बाद ही बाज़ार में आएंगे, तो iQOO Neo8 सीरीज़ जून-जुलाई में चीन में देखने को मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageiQOO Neo 7 के फ़ीचर लीक; मिलेंगी ये सारी खूबियाँ

iQOO Neo 6 एक बहुत अच्छा मिड-रेंज फ़ोन है, जिसे भारत में काफी लोगों ने पसंद किया है। और अब कंपनी इसके सक्सेसर iQOO Neo 7 पर काम कर रही है। iQOO Neo 6 में 80W चार्जिंग और Snapdragon 870 जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। अब देखना ये है कि iQOO Neo 7 में कंपनी क्या …

ImageiQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

iQOO Neo 7 का भारत में काफी समय से इंतज़ार है। Vivo सब-ब्रैंड iQOO ने इस स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था और अब लगभग 3 महीने बाद इसके भारत में लॉन्च होने की ख़बर आयी है। हालांकि भारत में ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से अलग हो सकता …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.