iQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Neo 7 का भारत में काफी समय से इंतज़ार है। Vivo सब-ब्रैंड iQOO ने इस स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था और अब लगभग 3 महीने बाद इसके भारत में लॉन्च होने की ख़बर आयी है। हालांकि भारत में ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से अलग हो सकता है। बताया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला iQOO Neo 7, चीन में दिसंबर 2022 में ही लॉन्च हुए iQOO Neo 7 SE का रीब्रैंडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसमें Dimensity 8200 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले जैसे फ़ीचर शामिल होंगे। साथ ही इसकी कीमतों का अंदेशा भी सामने आया है।

ये पढ़ें: iQOO 11 Vs OnePlus 11 : दोनों Snapdragon 8 Gen 2 में कौन सा बेहतर ?

चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 7 में ओक्टा कोर Dimensity 9000+ चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 120W की फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर iQOO Neo 7 5G को Dimensity 8200 चिपसेट के साथ देखा गया और चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 7 SE में भी यही चिपसेट है और इसी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में आने वाला Neo 7, चीन में लॉन्च हो चुके Neo 7 SE का ही रीब्रैंडेड वर्ज़न होगा। कंपनी ने इसकी भारत में लॉन्च होने की तारीख़ भी घोषित कर दी है। iQOO ने Twitter पर अपनी पोस्ट के ज़रिये बताया है कि ये फ़ोन भारत में 16 फरवरी 2023 को लॉन्च किया जायेगा।

iQOO Neo 7 की कीमतें और उपलब्धता

iQOO Neo 7 भारत में Amazon पर उपलब्ध होगा। हाल ही में टिपस्टर पारस गुगलानी ने भी इस फ़ोन की कीमतों की एक लीक शेयर की थी, जिसके अनुसार Neo 7 की शुरूआती कीमत 30,000 रूपए के आस-पास होगी। चीन में भी iQOO Neo 7 SE की कीमत 30,000 रूपए से कम है। चीन में इसे पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें 8/128GB – (लगभग 25,000 रूपए) 8/256GB (लगभग 27,000 रूपए), 12/256GB (लगभग 29,500 रूपए), 16/256GB (लगभग 33,000 रूपए) और 16/512GB (लगभग 34,000 रूपए) शामिल हैं।

आसार तो यही हैं कि भारत में इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी, लेकिन इनमें से भारत में कितने वैरिएंट आएंगे, ये अभी कहना मुश्किल है।

iQOO Neo 7 SE स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 7 SE में ओक्टा कोर Dimensity 8200 चिपसेट के साथ 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ यहां दी गयी है।

iQOO Neo 7 SE में ट्रिपल रियर सेंसर है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP के मैक्रो सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर शामिल हैं। यहां फ्रंट पर 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। इस स्मार्टफोन में भी आपको 120W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 5000mAh की बैटरी अंदर मिलेगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImageBIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ IQOO Neo 7 5G, जनवरी में भारतीय बाज़ार में देगा दस्तक

IQOO कंपनी जल्द ही अपने नए फोन IQOO Neo 7 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आज IQOO Neo 7 5G को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर उसके मॉडल नंबर I2214 के साथ पाया गया है। पॉपुलर टिपस्टर पारस गुगलानी (Paras Guglani) ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से फोन …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageiQOO Neo 10R इंडिया लॉन्च की जानकारी सामने आयी, इन मेमोरी ऑप्शंस के साथ होगा जल्द लॉन्च

iQOO ने हाल ही में चीन में अपनी iQOO Neo 10 सीरीज को लॉन्च किया है, और जल्द ही कंपनी इस सीरीज को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में एक भारतीय टिपस्टर द्वारा इस सीरीज के नए मॉडल iQOO Neo 10R की जानकारी सामने आयी है, जिसे भारत में लॉन्च किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products