iQOO Neo 7 और Neo 7 Pro को भी मिलेगा नया OriginOS 6 अपडेट – इंडिया में यूज़र्स खुश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप iQOO यूज़र हैं, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। Vivo और iQOO ने आखिरकार अपने नए OriginOS 6 update (based on Android 16) को लेकर भारत में प्लान्स कन्फर्म कर दिए हैं। और सबसे मज़ेदार बात ये है कि अब इस लिस्ट में iQOO Neo 7 और Neo 7 Pro जैसे पुराने मॉडल भी शामिल हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि iQOO ने शुरुआत में सिर्फ दो बड़े Android updates का वादा किया था, लेकिन अब ये दोनों फोन भी नए OS अपडेट के दायरे में आ गए हैं। यानि कंपनी यहां ये स्पष्ट कर रही है कि वो सिर्फ नए लॉन्च पर नहीं, बल्कि पुराने यूज़र्स पर भी ध्यान दे रही है। यही बात शायद इसे बाकी ब्रांड्स से थोड़ा अलग करे।

कब मिलेगा नया अपडेट?

नवंबर 2025 में सबसे पहले iQOO 13 और iQOO 12 को OriginOS 6 मिलेगा।

दिसंबर 2025 में बारी आएगी iQOO Neo 10, Neo 10R और Neo 9 Pro की।

इनके बाद 2026 की पहली छमाही में iQOO Neo 7, Neo 7 Pro, iQOO 11, Z10 5G, Z10R 5G, Z10x 5G, Z9 5G, Z9s Pro 5G जैसे कई मॉडलों पर अपडेट आएंगे।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च डेट लीक: इस बार देरी से आएगा सैमसंग का ‘AI-smart’ फोन

कैसे करें डाउनलोड? (पूरी गाइड)

  • Settings खोलें → System पर जाएं → Software Update चुनें।
  • अगर OriginOS 6 / Android 16 update दिखे, तो Download & Install दबाएं।
  • फोन रीस्टार्ट होगा और नया सिस्टम अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 1 दिसंबर से बढ़ेंगे रिचार्ज के रेट, Jio–Airtel यूज़र्स को लगेगा बड़ा झटका

OriginOS 6 के साथ क्या नया है?

Android 16 बेस्ड ये सिस्टम बेहतर परफॉरमेंस, नया UI, और ढेरों AI फीचर लाता है, जो फोन के यूज़र एक्सपीरियंस को पूरी तरह रिफ्रेश कर देता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.