Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च डेट लीक: इस बार देरी से आएगा सैमसंग का ‘AI-smart’ फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन फैंस के लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S26 Series Launch Date अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 lineup को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगा। खास बात ये है कि लॉन्च इवेंट सैन फ्रांसिको में होगा, जो अब AI इनोवेशन हब बन चुका है। OpenAI और Perplexity जैसी कंपनियों की मौजूदगी इसे सैमसंग के AI-focused smartphones के लिए सही जगह बनाती है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इस बार ये जनवरी की जगह फरवरी में हो रहा है।

क्यों टली Galaxy S26 Series की लॉन्च की तारीख?

दरअसल, इस बार लॉन्च डेट पिछले सालों की तुलना में कुछ देर से है। Galaxy S24 जनवरी 2024 में और S25 जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ था। तो आखिर इस बार फरवरी क्यों चुना गया? इसके पीछे तीन अहम वजहें बताई जा रही हैं।

Samsung Galaxy S25 series could get all-Exynos SoCs
  • प्रोडक्शन में देरी: रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 और S26 Plus की मास प्रोडक्शन जनवरी 2026 तक टल गई है। वहीं Ultra मॉडल पहले तैयार होगा। ये एक मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीँ इसकी रिलीज़ डेट मार्च 2026 में होने की उम्मीद है।
  • लाइनअप में बदलाव: कंपनी ने पहले S26 Plus की जगह S26 Edge लाने की प्लानिंग की थी। लेकिन S25 Edge की कमजोर सेल्स के चलते यह प्लान भी रद्द किया गया। अब लाइनअप में Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra ही शामिल होंगे।
  • Exynos 2600 चिपसेट ऑप्टिमाइज़ेशन: सैमसंग का नया 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर अब तक का सबसे एडवांस्ड चिप माना जा रहा है। यह AI tasks में लगभग छह गुना तेज़ NPU परफॉरमेंस देगा। यही वजह है कि लॉन्च टाइमलाइन थोड़ी आगे बढ़ गई है।

ये पढ़ें: OnePlus 15 vs iQOO 15: कौन बनेगा 2025 का Android King?

क्या खास होगा इस बार

इसके अलावा, इस बार फोन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। Galaxy S26 Ultra को नया राउंड डिज़ाइन और नया कलर Cosmic Orange मिल सकता है। कंपनी ने इशारा किया है कि कैमरा क्वॉलिटी और AI features दोनों में बड़ा अपग्रेड मिलेगा।

दूसरी ओर, कुछ देशों में ये Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ, और बाकी में Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ दिया जाएगा। इन दोनों चिपसेटों की तुलना (Exynos 2600 vs Snapdragon 8 Elite Gen 5) पहले ही टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.