iPhone 17 Pro और Pro Max लॉन्च: नया डिज़ाइन, तीनों 48MP कैमरे और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple की iPhone 17 series का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया। इस बार के iPhones कई बड़े अपग्रेड लेकर आए हैं, खासकर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। पिछले साल की iPhone 16 Pro सीरीज़ में Camera Control key और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम मुख्य आकर्षण थे। लेकिन इस बार Apple ने न केवल डिज़ाइन बदला है, बल्कि कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी तक हर स्तर पर बड़ा अपग्रेड ऑफर किया है। ऐसे में स्वाभाविक सवाल है कि क्या कीमतों में भी बदलाव नज़र आएगा? आइये जानते हैं iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत और उसमें मिलने वाले ख़ास फीचर्स के बारे में।

ये पढ़ें: iPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

डिज़ाइन और डिस्प्ले

नए iPhone 17 Pro models में Apple ने brushed aluminum unibody डिज़ाइन दिया है, जो एरोस्पेस ग्रेड 7000-सीरीज़ अलॉय से बना है। सामने स्क्रीन पर भी Ceramic Shield 2 मौजूद है, जो तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग ऑफर करता है। iPhone 17 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिस्प्ले ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Always-On फीचर के साथ आते हैं। दोनों में आपको 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी।

iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन

जहां iPhone 17 Pro की डिस्प्ले 2622×1206 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। वहीँ Pro Max में 2868×1320 रेज़ॉल्यूशन के साथ स्क्रीन मिलती है। ये दोनों डिस्प्ले HDR, True Tone, Dynamic Island सपोर्ट के साथ आयी हैं। साथ ही दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं और धूल व पानी से सुरक्षित हैं।

iPhone 17 Pro series में नया 3nm आधारित A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस + 4 एफिशिएंसी कोर), 6-कोर GPU और Neural Accelerators हैं। 16-core Neural Engine के साथ ये अब तक का सबसे तेज़ iPhone प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें नया N1 वायरलेस चिप भी जोड़ा गया है, जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करता है। इसके साथ AirDrop और Personal Hotspot जैसे फीचर्स अब और तेज़ व स्थिर हो जायेंगे।

बैटरी को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Apple एक अनुसार, iPhone 17 Pro अब 31 घंटे और Pro Max 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप देते हैं। दोनों फोन 40W USB-C चार्जर से 20 मिनट में 50% चार्ज हो जाते हैं। MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग (25W तक) भी सपोर्टेड है। इनमें पहली बार रिवर्स चार्जिंग दी गई है, जिससे AirPods और Apple Watch को सीधे फोन से चार्ज किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Amazon और Flipkart सेल में ₹40,000 से कम में मिल सकते हैं ये सभी फ्लैगशिप फोन; मिलेंगी आकर्षक डील्स

17 Pro series इस बार 256GB से शुरू हुई है। कोई 128GB वेरिएंट नहीं है। Pro Max में पहली बार 2TB तक का वेरिएंट भी उपलब्ध है। दोनों फोन iOS 26 पर चलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G (sub-6 GHz, 4×4 MIMO), Gigabit-class LTE, NFC, Ultra Wideband चिप, dual-frequency GPS (GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou और NavIC) का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा अपग्रेड्स

iPhone 17 Pro और Pro Max कैमरा के मामले में सबसे बड़ी छलांग लगाते नज़र आये हैं। इस बार दोनों में ही तीनों कैमरे 48MP के हैं।

iPhone 17 Pro Max camera
  • 48MP Fusion Wide (ƒ/1.78) OIS और Photonic Engine के साथ
  • 48MP Ultra-Wide (ƒ/2.2) 120° फील्ड ऑफ़ व्यू और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट
  • 48MP Telephoto (ƒ/2.8) नया टेट्राप्रिज़्म डिज़ाइन, 8x ऑप्टिकल ज़ूम (200mm तक), 4x ऑप्टिकल ज़ूम (100mm पोर्ट्रेट लेंस), 40x डिजिटल ज़ूम

वीडियो के लिए भी इनमें 4K Dolby Vision (120fps तक), Cinematic Mode (4K HDR 30fps तक), Spatial video recording और डुअल रिकॉर्डिंग (फ्रंट+बैक) जैसे फीचर्स हैं।

वहीँ iPhone 16 Pro सीरीज़ के 12MP के फ्रंट कैमरा के मुकाबले में इस बार iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 18MP का सेल्फी सेंसर है। इसमें नया square सेंसर है, जो वाइड फील्ड ऑफ़ व्यू, 4K Dolby Vision वीडियो और 120fps स्लो-मो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

डाइमेंशन और वज़न

  • iPhone 17 Pro – 150×71.9×8.75mm, वज़न 204 ग्राम
  • iPhone 17 Pro Max – 163.4×78×8.75mm, वज़न 231 ग्राम

कीमतें और उपलब्धता

भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 और iPhone 17 Pro Max की ₹1,49,900 रखी गई है। Pro Max में इस बार 2TB वेरिएंट भी देखने को मिला है।

  • iPhone 17 Pro 256GB – ₹1,34,900
  • iPhone 17 Pro 512GB – ₹1,54,900
  • iPhone 17 Pro 1TB – ₹1,74,900

iPhone 17 Pro Max

  • 256GB – ₹1,49,900
  • 512GB – ₹1,69,900
  • 1TB – ₹1,89,900
  • 2TB – ₹2,29,900

iPhone 17 Pro series का प्री-ऑर्डर 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगा, जबकि बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। ये मॉडल Silver, Cosmic Orange और Deep Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध रहेंगे।

इन फोनों का प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होगा और 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। iPhone 17 Pro series Silver, Cosmic Orange और Deep Blue जैसे नए रंगों में लॉन्च की गई है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.