iPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने अपने साल के सबसे बड़े “Awe Dropping” इवेंट में नया iPhone Air लॉन्च (iPhone Air launch) कर दिया है। ये कंपनी की नई AIR सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है और साथ ही अब तक का सबसे पतला iPhone भी। slimmest iPhone ever के रूप में इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और वज़न मात्र 165 ग्राम। डिज़ाइन के लिहाज़ से ये iPhone X के बाद सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। डिज़ाइन के इस अपग्रेड के साथ कंपनी ने इस फोन में पिछले साल के मुकाबले में कई बड़े फीचर अपग्रेड भी दिए हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 Pro और Pro Max लॉन्च: नया डिज़ाइन, तीनों 48MP कैमरे और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

डिज़ाइन और डिस्प्ले

iPhone Air specs की बात करें तो, इसमें Grade 5 Titanium फ्रेम और हाई-ग्लॉस मिरर फिनिश दी गई है। बैक पैनल पर नया प्लैट्यू (plateau) डिज़ाइन है जिसमें कैमरा, स्पीकर और Apple Silicon फिट किया गया है। फोन में Action Button और Camera Controls button जैसे फीचर्स भी हैं।

ये फोन 6.5-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ आया है, जिसमें 120Hz ProMotion अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर भी हैं। इसके अलावा इसमें Always-On Display सपोर्ट भी मौजूद है। साथ ही इस पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गयी है।

iPhone Air

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

नया iPhone Air A19 Pro 3nm चिप पर चलता है, जो 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें Neural Accelerators भी हैं, जो AI टास्क्स को बेहद स्मूद बनाते हैं। इसके अलावा फोन में नया N1 Wireless Networking Chip है जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करता है। वहीं C1X cellular modem 2x तेज़ कनेक्टिविटी और 30% कम बैटरी खपत का दावा करता है।

इस फोन में आपको नया iOS 26 मिलेगा, जिसमें लेटेस्ट Apple Intelligence features भी शामिल हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 लॉन्च: दमदार A19 चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बेस मॉडल

कैमरा

iPhone Air में 48MP Fusion कैमरा दिया गया है, जो 12MP क्वॉलिटी के साथ डिटेल्ड तसवीरें लेने में सक्षम है। साथ ही ये कैमरा 2x Telephoto ज़ूम को भी सपोर्ट करता है।
फ्रंट पर भी इस बार नया 18MP Center Stage कैमरा है, जिसमें Square Sensor दिया गया है। इसके साथ आप पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड में भी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वो भी बिना फोन घुमाए।

बैटरी और चार्जिंग

पतले डिज़ाइन के बावजूद कंपनी का दावा है कि ये फोन पूरे दिन की बैटरी बैकअप देता है। iPhone Air 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है। हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी नहीं बतायी है। चार्जिंग के लिए इसमें MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग (20W तक) के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग दी गई है।

iPhone Air कीमत और उपलब्धता

iPhone Air price in India ₹1,19,900 से शुरू है। ये फोन भारत में तीन स्टोरेज मॉडलों में उपलब्ध होगा। आप इसे चार – काले, सफेद, हल्के सुनहरे और नीले रंगों में खरीद पाएंगे।

  • 256GB – ₹1,19,900
  • 512GB – ₹1,39,900
  • 1TB – ₹1,59,900

प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 19 सितंबर से Apple Online Store व अन्य रिटेल चैनलों पर होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMotorola का सबसे पतला फोन: Moto X70 Air चीन में लॉन्च, अब इंडिया बारी, जानें फीचर्स और कीमतें

Motorola ने आखिरकार चीन में अपना नया Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का “Air Series” के तहत पहला स्मार्टफोन है। 5.99mm की सुपर स्लिम बॉडी और सिर्फ 159 ग्राम वज़न के साथ यह फोन फिलहाल मोटोरोला का सबसे पतला डिवाइस बन गया है। दिलचस्प बात ये है कि लॉन्च के तुरंत …

Discuss

Be the first to leave a comment.