iPhone 17 लॉन्च: दमदार A19 चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बेस मॉडल

  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने आखिरकार अपनी नयी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 series से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन हैं, और सभी में बड़े बदलाव नज़र आ रहे हैं। बात करें बेस मॉडल iPhone 17 की तो, इसमें भी इस बार 120Hz ProMotion display, दमदार A19 Bionic chip और और नया 24MP सेल्फी कैमरा जैसे बड़े अपग्रेड मिले हैं। Apple ने इस बार बेस मॉडल को भी इतना एडवांस बना दिया है कि ये कई Pro स्मार्टफोनों को भी अच्छी टक्कर देगा। आइये इसके स्पेसिफिकेशनों पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

कीमतें और उपलब्धता

iPhone 17 price in India ₹82,990 से शुरू होती है, जबकि अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $799 रखी गई है। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 19 सितंबर से होगी।

iPhone 17 स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 के मुकाबले में iPhone 17 का डिज़ाइन बदला नहीं गया है। इस फोन को आप स्टील, ग्रे, हरे और बैंगनी रंगों में खरीद सकते हैं। ये रंग काफी आकर्षक और पहले से अलग हैं।

iPhone 17 में 6.3-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो अब 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On फीचर के साथ आएगा। पहले ये सुविधा सिर्फ Pro मॉडलों तक सीमित थी। साथ ही इस बार स्क्रीन के चारों तरफ बेज़ेल और भी पतले हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

इस बेस मॉडल को पावर देता है, Apple का नया A19 Bionic चिप। इसके साथ, इसमें 8GB RAM और 128GB से 512GB तक के स्टोरेज विकल्प मौजूद हैं। ये नया चिपसेट AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग को और तेज़ बनाता है। बात की जाए बैटरी की तो, इसमें 3600mAh की बैटरी है। साथ ही फोन में 25W Qi2 MagSafe वायरलेस चार्जिंग और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट दी गयी है।

एक और बड़ा अपग्रेड ये है कि iPhone 17 में अब 24MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी अनुभव को और शानदार बनाएगा। वहीँ रियर में 48MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप है। ये फोन इस बार नए iOS 26 के साथ आये हैं, जिसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स और Apple Intelligence integration और बेहतर मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.