iPhone 17 Air को लेकर एक और खुलासा, इस वजह से सबके उड़ गए होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का आगामी iPhone 17 Air नए डिजाइन और स्लिम प्रोफाइल के साथ आने वाला है, जिस वजह से लाइफ से से सुर्खियों में बना हुआ है। फोन के फीचर्स और डिजाइन को लेकर काफी लीक्स सामने आ चुके हैं, इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में फोन के डिजाइन और बैटरी से संबंधित एक और नया लीक सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 डिजाइन आया सामने, जुलाई में लेगा धमाकेदार एंट्री

iPhone 17 Air वजन

iPhone 17 Air

हाल ही में GSMArena द्वारा फोन के वजन से संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार iPhone 17 Air का वजन 146g हो सकता है, जो पिछले लीक्स की पुष्टि करता है, जिनमें बताया गया था, कि इस अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले iPhone का वजन 145g से 150g के बीच हो सकता है। इस वजन के साथ ये Samsung Galaxy S25 Edge से भी हल्का फोन होगा, जो काफी हैरान करने वाली बात है।

स्लिम डिजाइन और हल्के वजन के लिए इस फोन में 7000 सीरीज एल्युमिनियम फ्रेम का उपयोग किया जाएगा, जो लगभग 25 से 35 ग्राम की हो सकती है। अन्य कंपोनेंट्स की बात करें, तो 35g का OLED डिस्प्ले, 5 se 7g का सिंगल 48MP कैमरा, 10 से 12g की A19 चिप और लॉजिक बोर्ड, 12g का MagSafe सिस्टम, और 15g का ग्लास बैक हो सकता है।

iPhone 17 Air बैटरी

इसके अतिरिक्त, बैटरी से संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार फोन में नेक्स्ट जनरेशन एडवांस्ड सिलिकॉन कार्बन बैटरी तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जिससे बिना साइज को बढ़ाएं एनर्जी डेंसिटी को बेहतर किया जा सकता है।

हालांकि, फोन में कितने mAh की बैटरी का उपयोग किया जाएगा, ये सभी सामने नहीं आया है, लेकिन लीक्स के अनुसार 3000mAh से कम की बैटरी हो सकती है, यानी फोन में हमें 2,800 से 2,900mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी अलग से एक डेडीकेटेड बैटरी केस पर काम कर रही है, जिससे पॉवर को एक्सटेंड किया जा सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन 5.5mm प्रोफाइल के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें हमें Always On Display सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन की कीमत भारत में लगभग 89,900 रुपए के आस पास हो सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus AI लॉन्च: OnePlus 13s Plus Key से कर पाएंगे ये बेहतरीन AI टास्क

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.