OnePlus AI लॉन्च: OnePlus 13s Plus Key से कर पाएंगे ये बेहतरीन AI टास्क

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus काफी समय से अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13s को “Plus Key” के साथ टीज कर रहा था, जिसे अलर्ट स्लाइडर की जगह शामिल किया गया था। आज कंपनी ने OnePlus 13s Plus Key के फीचर्स को OnePlus AI के नाम से लॉन्च कर दिया है। हालांकि, फोन को 5 जून को लॉन्च किया जाएगा, उसके पहले OnePlus AI के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 8a 5G पर आया 18000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, 30,000 से कम में खरीदने का सुनहरा मौका

OnePlus 13s Plus Key: Plus Mind

कंपनी के अनुसार अलर्ट स्लाइडर की जगह फोन में Plus Key को शामिल किया गया है, जिसकी सहायता से यूजर्स कई प्रकार के AI फीचर्स को आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। इस Key को कस्टमाइज भी किया जाता है, जिसमें AI Plus Mind को एक्टिवेट करने जैसा ऑप्शन भी शामिल है। इसकी सहायता से तुरंत सेव करने, कैटगरी को वर्गीकृत करने, और ऑन स्क्रीन जानकारी पाने जैसे काम किए जा सकते हैं।

प्रेस करने या तीन फिंगर से ऊपर की तरफ स्वाइप करने पर ये Mind Space में जरूर कंटेंट को सेव कर लेता है, जिसमें इवेंट की डिटेल्स, शेड्यूल या नोट्स जैसी जानकारी शामिल होती है। इतना ही नहीं, ये एक साधारण स्क्रीनशॉट की तरह नहीं होता, बल्कि उससे संबंधित डेटा निकालने के लौट कांटेस्चुअल एनालिसिस करता है, जैसे इवेंट्स को अपने आप ही कैलेंडर में जोड़ना आदि।

इसमें एक नेचुरल लैंगुएज सर्च सपोर्ट को भी शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स उनके सेव किए हुए कंटेंट को आसानी से ढूंढ पाएं। इसकी एक और खास बात है, कि ये साल के आखिर में सेव किए गए कंटेंट को केटेगरी में बांट देता है। फिलहाल ये OnePlus 13s में रोलआउट होगा, भविष्य में कंपनी या सीरीज के अन्य फोन में भी देखने को मिल सकता है।

OnePlus AI फीचर्स

  • AI VoiceScribe: इस फीचर की सहायता से किसी भी ऐप के कॉल या मीटिंग को रिकॉर्ड, और ट्रांसलेट किया जा सकता है, साथ ही उसकी समरी भी बनाई जा सकती है।
  • AI Call Assistant: ये फीचर रियल टाइम में ही कॉल के दौरान ट्रांसलेशन और कॉल समरी की सुविधा देता है।
  • AI Translation: इसके साथ आपको टेक्स्ट को कंबाइन करने लाइव वॉयस, कैमरा आधारित और स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं मिलेगी।
  • AI Search: इसकी सहायता से नोट्स, कैलेंडर, फाइल्स, सेटिंग्स में से कुछ भी सर्च करना चाहते हैं, तो आसानी से कर पाएंगे।
  • AI Reframe: फोटोज को एनालाइज करने और सब्जेक्ट के अनुसार फोटो के लिए क्रिएटिव फ्रेमिंग ऑप्शंस तैयार करता है।
  • AI Best Face 2.0: ग्रुप फोटोज में किसी के चेहरे पर आंखे बंद हो या कुछ और तो सभी चीजों को सुधार देता है।

ये पढ़ें: The Great Indian Kapil Show Season 3 OTT Release: इस ऐप पर लगेंगे हंसी के ठहांके, देखें तारीख

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageOnePlus 13s भारत में Snapdragon 8 Elite, 50MP कैमरा और AI Plus Mind फीचर के साथ लॉन्च

OnePlus 13s को भारत में पेश कर दिया गया है। ये फोन एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और स्मार्ट AI फीचर मिलते हैं। OnePlus का ये नया फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 50MP कैमरा, 1.5K LTPO डिस्प्ले और खास Plus Key जैसे स्पेसिफिकेशनों के साथ आया है। आइये इन फीचरों …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.