Nothing Phone 3 डिजाइन आया सामने, जुलाई में लेगा धमाकेदार एंट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing जुलाई में अपना Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च करने वाला है। हालांकि, फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आए हैं, और कंपनी के CEO द्वारा फोन की कीमत से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है, और अब हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर Nothing Phone 3 डिजाइन को टीज किया गया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus AI लॉन्च: OnePlus 13s Plus Key से कर पाएंगे ये बेहतरीन AI टास्क

Nothing Phone 3 डिजाइन टीज

कंपनी द्वारा जुलाई में फोन के लॉन्च की घोषणा के बाद पहला टीजर साझा किया गया है, जिसमें फोन के क्लोजर इमेज को व्हाईट ड्यूल टोन फिनिश में दिखाया गया है, जैसा आपने CMF Phone 2 Pro व्हाईट और ऑरेंज शेड में देखा होगा।

इसके अतिरिक्त एक टेक्सचर्ड बटन नजर आ रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन को एक्सेसिबिलिटी केंद्रित डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

कीमत इतनी हो सकती है

कंपनी के CEO Carl Pei ने इससे संबंधित जानकारी साझा करते हुए बताया था, कि ये एक फ्लैगशिप फोन होने वाला है, जिसमें प्रीमियम मटेरियल, बेहतर परफॉरमेंस अपग्रेड और सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिलेगा।

CEO के अनुसार फोन की कीमत USD 1064 (लगभग 90,510 रुपए) होगी। हालांकि , भारत में इसे कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। क्योंकि, Nothing Phone 2 की कीमत भी USD 836 (लगभग 71,185 रुपए) थी, लेकिन भारत में उसे 49,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया था।

फीचर्स की बात करें, तो फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। बैक पैनल पर डॉट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

डिजाइन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन कंपनी लॉन्च के नजदीक आने पर जल्द ही इससे संबंधित अन्य जानकारी भी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: Google Pixel 8a 5G पर आया 18000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, 30,000 से कम में खरीदने का सुनहरा मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

Image1 जुलाई को को होगी Nothing Phone 3 की धमाकेदार एंट्री- सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक

Nothing Phone (3) एक बार फिर सुर्खियों में है, और इसका कारण है, लॉन्च से एक हफ्ते पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशनों का लीक होना। पिछले दो सालों से Nothing Phone 2 के बाद इसके नए मॉडल का इंतज़ार हो रहा था और अब कंपनी 1 जुलाई 2025 को आधिकारिक तौर पर इस फोन से पर्दा …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.