1 जुलाई को को होगी Nothing Phone 3 की धमाकेदार एंट्री- सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (3) एक बार फिर सुर्खियों में है, और इसका कारण है, लॉन्च से एक हफ्ते पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशनों का लीक होना। पिछले दो सालों से Nothing Phone 2 के बाद इसके नए मॉडल का इंतज़ार हो रहा था और अब कंपनी 1 जुलाई 2025 को आधिकारिक तौर पर इस फोन से पर्दा उठाने वाली है। लेकिन लॉन्च से एक हफ्ता पहले आयी नयी रिपोर्टों में इस फोन के डिज़ाइन, फीचर और कीमत से जुड़ी काफी जानकारियां लीक हुई हैं। इस बार कंपनी ने “चमक-दमक” से ज़्यादा यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया है।

ये पढ़ें: Apple Back to School ऑफर: MacBook और iPad पर भारी छूट, साथ में फ्री Apple Pencil या AirPods

डिज़ाइन भी बदला, और प्रीमियम अनुभव के लिए कीमत भी थोड़ी बढ़ी

लीक्स के अनुसार, Nothing Phone (3) में इस बार पुराना Glyph Interface हटाकर एक नया डॉट मैट्रिक्स सिस्टम दिया जा सकता है। वहीं रियर कैमरा लेआउट को भी थोड़ा नयापन देने की कोशिश की गयी है। फोन की बिल्ड क्वॉलिटी और मेटेरियल्स भी पहले से ज़्यादा प्रीमियम हो सकते हैं।

कीमत की बात करें तो, Nothing Phone (3) दो वेरिएंट्स में आ सकता है – 12GB+256GB और 16GB+512GB। यू. एस. में इसकी शुरूआती कीमत $799 बताई जा रही है, जो लगभग ₹68,000 के आसपास बैठती है। हालांकि, भारत में इसके दोनों मॉडलों की कीमत ₹50,000 से ₹60,000 के बीच रहने की उम्मीद है ताकि ये Pixel 9a और iPhone 16e जैसे फोनों को तगड़ी टक्कर दे सके।

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लीक में सामने आ चुके हैं, हालांकि ये लगभग वही हैं, जो पहले अन्य लीकों में देखे गए हैं। इन्हें आप विस्तार से यहां जान सकते हैं –

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच LTPO OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी सेंसर + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)
  • फ्रंट कैमरा: 50MP सेल्फी कैमरा
  • बैटरी: 5,150mAh
  • फास्ट चार्जिंग: 100W वायर्ड चार्जिंग
  • वायरलेस चार्जिंग: सपोर्ट जारी रहेगा
  • eSIM सपोर्ट: पहली बार शामिल होगा
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android आधारित Nothing OS

ये पढ़ें: OnePlus का नया धमाका! 8 जुलाई को आने वाले Nord 5 और CE 5 के सभी फीचर लीक, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर Nothing वाकई इन लीक हुए स्पेसिफिकेशनों के साथ Phone (3) को इन्हीं कीमतों पर लॉन्च करता है, तो ये नया फोन इस बजट में एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है जो प्रीमियम डिज़ाइन के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस भी ऑफर करे, लेकिन ये कितना सही है, इसके लिए हम सभी को 1 जुलाई तक का इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageNothing Phone 3 डिजाइन आया सामने, जुलाई में लेगा धमाकेदार एंट्री

Nothing जुलाई में अपना Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च करने वाला है। हालांकि, फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आए हैं, और कंपनी के CEO द्वारा फोन की कीमत से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है, और अब हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर Nothing Phone 3 डिजाइन को …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products