OnePlus का नया धमाका! 8 जुलाई को आने वाले Nord 5 और CE 5 के सभी फीचर लीक, जानकर उड़ जाएंगे होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज सेगमेंट के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 8 जुलाई को OnePlus Nord 5 सीरीज़ ग्लोबली और भारत में लॉन्च की जाएगी, जिसमें दो फोन शामिल होंगे – OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5। लेकिन आज इन दोनों स्मार्टफोनों के सभी फीचर लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। इन्हें Android Headlines द्वारा पेश किया गया।

OnePlus Nord 5 होगा फ्लैगशिप किलर

OnePlus Nord 5 आपको इस बार एक फ्लैगशिप जैसा अनुभव दे सकता है, क्योंकि इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 मिलेगा। लेकिन वहीँ जहां फोन में बड़ी बैटरी होने की आशंका थी, अब वहीँ 5,200mAh की बैटरी आने की ज़्यादा उम्मीद है।

इसके अलावा इसमें 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट में भी सुधार देखने को मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकंडरी सेंसर और सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

इन सबके अलावा फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है, लेकिन इस कीमत पर कुछ फोन IP69 रेटिंग के साथ भी उपलब्ध है, जो इसे इस मामले में थोड़ा पीछे बना देते हैं। लेकिन वहीँ इसकी फ़ास्ट चार्जिंग इसकी ताकत होगी, क्योंकि इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोन का वज़न 211 ग्राम है और मोटाई 8.1mm होने की उम्मीद है। वहीँ इस रिपोर्ट के अनुसार, इसमें Dry Ice, Marble Sands और Phantom Gray जैसे रंगों के विकल्प मिलेंगे।

OnePlus Nord CE 5

जहां Nord 5 35,000 तक जा सकता है, वहीँ OnePlus Nord CE 5, इसका एक सस्ता वर्ज़न होने वाला है। इसमें 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। परफॉरमेंस की बात करें तो, इसमें Snapdragon की जगह MediaTek का Dimensity 8350 प्रोसेसर आएगा।

इसमें भी 5,200mAh की बैटरी, 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसका डिज़ाइन Nord 5 जैसा ही है, और ये IP54 रेटिंग के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP + 8MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीँ इसके माप की बात करें तो, इसकी मोटाई 8.27mm है और वज़न सिर्फ 199 ग्राम बताया जा रहा है। ये फोन आपको Black Infinity और Marble Mist रंगों में देखने को मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageOnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 जुलाई में हो सकते हैं लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

OnePlus 13s के बाद कंपनी अब अगले महीने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ताज़ा लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन भारतीय ग्राहकों के लिए काफी खास होने वाले हैं। इन्हें कंपनी OLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.