Apple Back to School ऑफर: MacBook और iPad पर भारी छूट, साथ में फ्री Apple Pencil या AirPods

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple Back To School Sale कॉलेज स्टूडेंट और टीचरों के लिए, अपने online Education store पर कमाल के ऑफर लेकर आयी है। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं या किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं, तो Apple Back to School सेल के दौरान कई प्रोडट्स पर भारी छूट पा सकते हैं। ये सेल 17 जून से शुरू हुई है और 30 सितंबर तक चलेगी, जहां आप iPad, MacBook Air, Macbook Pro और iMac जैसे प्रीमियम डिवाइसों पर भारी डिस्काउंट और साथ में फ्री एक्सेसरीज़ का फायदा उठा सकते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 16 पर अब तक की सबसे तगड़ी डील! Flipkart पर ₹45,000 तक की बचत का मौका

iPad और MacBook खरीदो, साथ में पाओ फ्री AirPods या Apple Pencil

इस बार Apple अपने एजुकेशन स्टोर पर iPad Air (2025), iPad Pro (2024), MacBook Air (2025), और MacBook Pro (2024) पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। सबसे मज़ेदार बात ये है कि इन मॉडलों के साथ आपको Apple Pencil या AirPods 4 जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स फ्री में मिल सकेंगे।

  • iPad Air (2025) 11-इंच WiFi मॉडल जो भारत में ₹59,900 रूपए में उपलब्ध है, यहां आपको ₹54,900 में मिल रहा है।
  • iPad Pro (2024) का 11-इंच मॉडल Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ इस सेल सिर्फ ₹89,900 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असल कीमत ₹99,900 है, यानी सीधे ₹10,000 की बचत।
  • इन दोनों iPad मॉडलों को खरीदने वालों को AirPods 4 या Apple Pencil Pro में से कोई एक एक्सेसरी मुफ्त में दी जाएगी।
Apple Back To School

MacBook के भी दो मॉडल इस सेल में शामिल किये गए हैं –

  • MacBook Air (2025) जिसकी वास्तविक कीमत ₹99,900 है, वो सीधे ₹10,000 के डिस्काउंट के साथ ₹89,900 में उपलब्ध है।
  • MacBook Pro (2024) पर भी सीधे ₹10,000 की छूट है, जिसके बाद आप इसे ₹1,59,900 में खरीद सकते हैं।

MacBook के साथ भी ग्राहकों को एक एक्सेसरी फ्री में मिलेगी, जो Magic Mouse, Magic Keyboard with Touch ID, Magic Trackpad या AirPods 4 (ANC के साथ) में से एक हो सकती है।

इसके अलावा iMac 24-inch (2024) भी इस सेल का हिस्सा है। भारत में इसकी कीमत ₹1,34,900 से शुरू है। और इस सेल में इसके बेस मॉडल पर 5,000 की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,29,900 होगी।

विद्यार्थियों के लिए एक अलग अनुभव

इतना ही नहीं, Apple इस बार स्टूडेंट्स को अपनी इन सभी डिवाइसों को पर्सनलाइज़ करने का भी मौका दे रहा है। आप MacBook या iPad पर अपना नाम या कोई मैसेज इंग्लिश समेत 7 भारतीय भाषाओं में फ्री में एंग्रेव करवा सकते हैं।

तो अगर आप एक नया Macbook या iPad लेने की सोच रहे हैं, और साथ में कुछ प्रीमियम फ्री गिफ्ट्स भी पाना चाहते हैं, तो Apple Back to School सेल मिस मत कीजिये। ऑफर केवल Apple के ऑनलाइन एजुकेशन स्टोर पर ही वैध है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products