Innelo 1 Review in Hindi | Innelo 1 का हिन्दी में रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मकर iVoomi ने हाल ही में अपने नए सब-ब्रांड Innelo को पेश किया है जिसके तहत लांच की गयी पहली डिवाइस का नाम है Innelo 1। कंपनी द्वारा पेश सब-ब्रांड ख़ास तौर पर Honor 7S, Redmi 6 और Redmi 6A जैसे लो-बजट एंट्री लेवल फ़ोनों को ध्यान में रख कर पेश किया गया है। अभी भी इंडिया में एंट्री-लेवल स्मार्टफोनों का काफी ज्यादा मार्किट है और इस डिवाइस को लांच करकने के साथ शायद iVoomi एक अच्छी लोकप्रियता हासिल कर सके।

एक प्रीमियम और आकर्षक डिजाईन, नौच-डिस्प्ले, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, एंड्राइड 8.1 ओरियो और एक बड़ी डिस्प्ले कुछ ऐसे फीचर है जो आपको इस नए Innelo 1 में काफी पसंद आ सकते है।

हम कुछ दिनों से Innelo 1 का इस्तेमाल कर रहे है और आज आपके लिए लेकर आये iVoomi के नवीनतम स्मार्टफोन Innelo 1 का तो चलिए शुरू करते है:

यह भी पढ़िए: Infinix Note 5 रिव्यु हिंदी में

Innelo 1 रिव्यु: स्पेसिफिकेशन

मॉडल Innelo 1
डिस्प्ले 5.86-इंच HD+ (1520*720p) 19:9 नौच डिस्प्ले, 2.5D कर्व ग्लास
प्रोसेसर MTK 6737H 1.3GHz क्वैड कोर प्रोसेसर, Mali-T720 GPU
रैम 2GB
इंटरनल स्टोरेज 16GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर Android 8.1 ओरियो आधारित SmartMe OS 3.0
प्राइमरी कैमरा 13MP, 5P लेंस, सैमसंग सेंसर, सॉफ्ट फ़्लैश
सेल्फी कैमरा 5MP, 1.4µm पिक्सेल साइज़, 4P लेंस
बैटरी 3000mAh
कनेक्टिविटी ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ4.1, GPS + GLONASS, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर
सिम ड्यूल सिम
माप और वजन 152x74x9mm; 155g
कीमत 7,500 रुपए

Innelo 1 रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

  • Innelo 1 हैंडसेट
  • 5-वाल्ट चार्जर
  • माइक्रो-USB केबल
  • माइक्रो-USB टाइप इयरफोन
  • स्क्रीन गार्ड
  • यूजर मैन्युअल
  • सिम एजेक्टेर पिन

Innelo 1 रिव्यु: डिजाईन और डिस्प्ले

Innelo 1 स्मार्टफोन आपको 4 रंग विकल्प में मिलते है- मिडनाइट ब्लैक, प्लैटिनम गोल्ड, पसिफ़िक ब्लू और पर्शियन रेड। हम यहाँ पर मिडनाइट ब्लैक वरिएन्त का इस्तेमाल कर रहे है और यह डिवाइस देखने में काफी चमकीला मालूम पड़ता है लेकिन बिल्ड क्वालिटी काफी सामान्य है जिसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।

डिवाइस का वजन काफी हल्का है क्योकि यहाँ प्लास्टिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। पीछे की तरफ दिया गया रियर कैमरा थोडा सा उठा हुआ है और आकार में भी बड़ा है तो कैमरा सेंसर को निशानों से बचाने के लिए यहाँ पर एक अच्छे बैक-कवर का इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे। रियर कैमरा का इतना उठा हुआ होना यहाँ पर निजी रूप से मुझे पसंद नहीं आया है। रियर बैक-पैनल पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो कीमत के अनुसार बस संतोषजनक ही काम करता है।

Innelo 1 में सामने की तरफ 5.86-इंच HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रेज़ोलुशन 1520x720p तथा आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है। आज कल बजट-स्मार्टफोन वो भी एंट्री-लेवल में नौच का ट्रेंड देखने को कम ही मिलता है जिस कारण Innelo 1, Realme 2 और Redmi 6 Pro के बाद सिर्फ तीसरा फोन हिया जिसमे नौच डिस्प्ले दिया गया है। यहाँ पर डिस्प्ले के चारों तरफ पर्याप्त बेज़ेल देखने को मिलते है इसलिए नौच उतना आकर्षक नहीं रह जाता जितना हम उम्मीद करते है।

बाएं किनारे पर आपको वॉल्यूम बटन और दायें किनारे पर पॉवरबटन दिए गये है। नीचे किनारे पर स्पीकर आउटलेट भी है और इसी के बाएं तरफ USB पोर्ट भी मिलता है।

Innelo 1 में ऑडियो जैक नहीं दिया गया है लेकिन बॉक्स के साथ आपको USB टाइप-A कनेक्टर वाले इयरफ़ोन दिए गया है। इसके अलावा एक माइक्रो USB से 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टर भी बॉक्स में नहीं दिया गया है।

Innelo 1 रिव्यु: प्रदर्शन और सॉफ्टवेयर

  • MTK 6737H 1.3GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर
  • Mail-T720 GPU
  • 2GB रैम + 16GB इंटरनल स्टोरेज
  • एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित SmartMe OS 3.0
  • ड्यूल-सिम ड्यूल VoLTE

Innelo 1 में दी गयी 1.3GHz क्वैड-कोर MTK 6737H चिपसेट थोडा कमजोर नज़र आती है। अगर हम इसकी तुलना Redmi, और Honor 7S से करे तो यह थोडा पीछे ही नज़र आता है।

सबसे अलग यहाँ अपर आपको सिर्फ 2GB+16GB का वरिएन्त ही पेश किया गया है। जो थोडा हैरान करता है क्योकि इस प्राइस रेंज में आपको आराम से 3GB रैम के साथ डिवाइस प्राप्त हो जाती है।

मल्टी-टास्किंग के समय थोडा परेशानी सामने आती है और थोडा ज्यादा इस्तेमाल करने पर डिवाइस काफी जल्दी गर्म भी हो जाता है। लेकिन सामान्य इस्तेमाल जैसे ब्राउज़िंग और मैसेज भेजने जैसे काम करने में हमको कोई भी रूकावट या परेशानी नहीं दिखाई दी।

बॉक्स में हैण्डसेट के साथ दिए गये इयरफ़ोन काफी सस्ती क्वालिटी के है और उनके द्वारा ऑडियो आउटपुट भी सिर्फ संतोषजनक ही कहा जा सकता है।

स्मार्टफोन आपको नवीनतम एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित SmartMe OS 3.0 पर रन करता हुआ मिलता है। एंड्राइड वर्जन लेटेस्ट है लेकिन इसके साथ दी गयी कस्टम स्किन में आपको काफी ज्यादा प्री-इन्सटाल्ड एप्लीकेशन मिलती है। यूजर इंटरफ़ेस भी कुछ ख़ास पसंद नहीं आता है।

फोन यहाँ पर दोनों सिमों पर 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और अपने इलाके में कॉल क्वालिटी में किसी भी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आती है।

Innelo 1 रिव्यु: कैमरा और बैटरी

  • 13MP रियर कैमरा
  • 5MP फ्रंट कैमरा
  • 3000mAh बैटरी

Innelo 1 में आपको 13MP का रियर कैमरा 5P लेंस, सैमसंग सेंसर और सॉफ्ट फ़्लैश के साथ मिलता है। फोटोग्राफी काफी औसत दर्जे की प्राप्त होती है। इमेज आउटपुट में आपको काफी नॉइज़ देखने को मिलता है चाहो आप सिर्फ फोन स्क्रीन पर ही इमेज को देख रहे हो। दोनों ही कैमरा सेंसर (रियर और फ्रंट) से प्राप्त आउटपुट में कलर भी ख़ास सजीव दिखाई नहीं पड़ते है जो निम्न-स्तर सेगमेंट में एक आम बात है।

कैमरा एप्लीकेशन काफी जल्दी से खुलता है और आपको ब्यूटी मोड, HDR मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ फेस-क्यूट मोड भी प्रदान करता है। एक सॉफ्ट फ़्लैशलाइट रियर कैमरा के ठीक नीचे दी गयी है। 5MP के फ्रंट कैमरा में कोई फ़्लैश नहीं दी गयी है और इमेज आउटपुट भी संतोषजनक ही मिलता है।

कुल मिलकर, फोन का प्रदर्शन कैमरा के हिसाब से माध्यम दर्जे से थोडा नीचे रहता है लेकिन इस कीमत में आप कुछ ज्यादा की अपेक्षा भी नहीं रख सकते है।

3000mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी आपको सामान्य इस्तेमाल करने पर लगभग 1 दिन का बैकअप देने में सक्षम है लेकिन ज्यादा इस्तेमाल पर यह बैकअप सिर्फ 5 से 7 घंटे भी रह जाता है। Innelo 1 के साथ दिए गये चार्जर से डिवाइस 2 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है।

Innelo रिव्यु: क्या यह एक अच्छा विकल्प साबित होगा?

iVoomi के सब-ब्रांड Innelo ने एक काफी कमजोर शुरुआत की है क्योकि इस सेगमेंट में रेड्मी के रूप में आपको काफी विकल्प उपलब्ध कराए जा चुके है। iVoomi खुद इस सेगमेंट में इसी कीमत में एक बेहतर स्मार्टफोन पेश करती है। इसके अलावा ऑडियो जैक ना देना इसको किसी भी तरह से लाभ नहीं पहुचायेगा।

पहली-पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर टेक्नोलॉजी से उतना रूबरू नहीं होते है और कंपनी द्वारा बताई स्पेसिफिकेशन पर ही विश्वास करने लगते है। तो अगर निजी राय दूँ तो Innelo को अभी काफी मेहनत करने की जरूरत है ताकि इंडियन मार्किट में यह एक अच्छा ब्रांड साबित हो सके।

फोन के बारे में सिर्फ एक चीज अच्छी है वो है इसका डिस्प्ले, तो अगर आप नौच पसंद करते है और एक काफी किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो 7,500 रुपए की कीमत पर यह एक अच्छा सौदा साबित हो सकता है।

खूबियाँ

  • डिस्प्ले
  • ड्यूल-सिम ड्यूल-VoLTE
  • पकड़ने में आरामदायक

 

कमियाँ

  • ऑडियो जैक का ना होना
  • कमजोर प्रदर्शन
  • हाइब्रिड सिम स्लॉट
  • सॉफ्टवेयर

Related Articles

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

ImageXiaomi Redmi Go का रिव्यु हिंदी में: फीचर फोन का स्मार्ट विकल्प

Redmi Go शाओमी का अभी तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है जिसको इंडिया में हाल ही में लांच किया गया है। जैसे की फोन के नाम से ही साफ़ होता है यह Google के साथ मिलकर एंड्राइड के थोडा हल्के वर्जन (Go एडिशन) पर रन करता है। यह डिवाइस लो-एंड हार्डवेयर के साथ लोकप्रिय एप्लीकेशन …

ImageOppo A15s हैंड्स ऑन

Oppo ने हाल ही में इंडियन मार्किट में Oppo A15 को लांच किया था। अब कंपनी ने इसी के अपग्रेड मॉडल यानि Oppo A15s को भी लांच कर दिया है। Redmi 9 सीरीज, Realme C और Moto Power सीरीज के फ़ोनों को टक्कर देने के लिए ओप्पो ने काफी किफायती कीमत में डिवाइस को पेश किया …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Discuss

Be the first to leave a comment.