Nothing Phone की तरह दिखने वाला Infinix GT 10 Pro जल्दी ही हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (1) और Nothing Phone (2) का ट्रांसपेरेंट डिजाइन लोगों को इतना पसंद आया कि उसे हाथों-हाथ लिया गया। स्मार्टफोन के ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन को लेकर लोगों की उत्सुकता पहचानने के बाद Infinix ने भी अपने आने वाले स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro का डिजाइन कुछ ऐसा ही रखा है। इसके लॉन्च से पहले ही इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पहले ही लीक हो चुके हैं और आज इसकी बैटरी और स्टोरेज की जानकारी सामने आयी है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है और साथ ही यह 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है।

ये देखें : Samsung Galaxy Watch 6 के रेंडर लीक

टिप्स्टर पारस गुगलानी ने Infinix GT 10 Pro के बारे में कई जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने नए 5G फोन को 256GB स्टोरेज के साथ उतार सकती है। साथ ही अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 24GB रैम और MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर देने की उम्मीद है। उन्होंने फोन में 7,000mAh की बैट्री के साथ 160W या 260W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना जताई है।

कंपनी ने मार्च में ढेर साारी खूबियों से लैस Infinix GT 10 Pro की घोषणा की थी। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 100MP का और 8MP के दो अन्य सेंसर कैमरे हो सकते हैं। Infinix GT 10 Pro में 6.5 इंच या उससे बड़ी डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है।

Infinix GT 10 Pro भारत में जल्दी हो सकता लॉन्च

Infinix GT 10 Pro के हाल ही में आए टीज़र से पता चलता है कि यह Nothing Phone (2) से काफी मिलता जुलता होगा। इसका भी डिजाइन ट्रासपेरेंट दिया गया है। इसके बैक पैनल में एलईडी लाइट्स के साथ ग्लिफ इंटरफेस जैसा डिजाइन है, जो बिल्कुल ही नथिंग फोन से मिलता जुलता हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को पहले ग्लोबली लॉन्च करेगी और उसके कुछ दिन बाद भारत में उतारेगी।

ये देखें : Excitel ने Disney Plus Hotstar के साथ मिलकर लॉन्च किया सस्ता प्लान

यह स्मार्टफोन दो रंग के विकल्प में मौजूद हो सकता है, जिसमें ऑरेंज के साथ ब्लैक और ग्रे के साथ वाइट रंग शामिल होगा। सूत्रों की मानें तो अगले दो महीने में भारत में Infinix GT 10 Pro लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, पहले ये ग्लोबली और उसके बााद भारत में लॉन्च किया जाएगा। वही, Infinix GT 10 Pro Plus भारतीय बाज़ार में नहीं उतारा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageMediaTek Helio G37 चिपसेट और 16GB रैम से लैस होगा Infinix Hot 30i स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स

चाइनीज़ ब्रांड, Infinix भारत में 27 मार्च को अपनी Infinix Hot सीरीज़ को लॉन्च करेगा। सुनने में आया है, कि Infinix Hot 30i को 16GB तक रैम और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक लेंस के लिए अलग-अलग गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है। आधिकारिक रेंडर के अनुसार, फोन को कम …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.