Excitel ने Disney Plus Hotstar के साथ मिलकर लॉन्च किया सस्ता प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्वदेशी इंटरनेट प्रदाता (आईएसपी) Excitel ने भारत में OTT के प्रति बढ़ते प्यार को देखते हुए नया प्लान लॉन्च किया है। इसके लिए कंपनी ने OTT प्लैटफॉर्म Disney Plus Hotstar के साथ हाथ मिलाया है। नया प्लान यूजर को 599 रुपये की मामूली मासिक दर पर कई सारे OTT और टीवी चैनलों को स्ट्रीम करने की सुविधा दे रहा है।

ये देखें : Samsung Galaxy Watch 6 के रेंडर लीक

Jio, Airtel जैसी ब्रॉडबैंड सुविधा देने वाली बड़ी कंपनियों को टक्कर देने के लिए Excitel Disney Plus Hotstar के साथ मिलकर नया OTT बंडल इंटरनेट प्लान लेकर आया है। इसमें 599 रुपये प्रति माह की कीमत पर यूजर को 12 OTT और 550 से ज्यादा टीवी चैनल देखने का एक्सेस मिलेगा। इसके साथ 400Mbps की इंटरनेट स्पीड भी मिलेगी। सबसे खास बात है कि कंपनी एक साथ 2 डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप या टीवी) पर OTT या टीवी चैनल देखने का एक्सेस दे रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि प्लान में कौन से 12 OTT चैनल शामिल हैं।

द केबल कटर प्लान वाले OTT चैनल हो सकते

Excitel की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अगर 400Mbps वाला द केबल कटर प्लान देखें तो उसके साथ Disney Plus Hotstar, Sony LIV, Zee5, Alt, Hungama Play, Hungama Music, Hubhopper, Shemaroo, Fancode, Distro Tv, Epic ON और PlayboxTV को एक्सेस करने की सुविधा दिखेगी। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि नए प्लान के साथ भी यही OTT चैनल एक्सेस करने को मिल सकते हैं। वहीं, द केबल कटर प्लान की कीमत 592 रुपये प्रति माह और तीन माह वाले प्लान की कीमत 847 रुपये प्रति माह है, जबकि नए प्लान की कीमत लंबे समय का सब्सक्रिप्शन खरीदे बिना ही 599 रुपये प्रति माह है।

ये देखें : 7 बड़े अपग्रेड के साथ iPhone 15 Pro Max हो सकता लॉन्च, जान लें खूबियां

999 रुपये के प्लान में दे रहे OTT, इंटरनेट संग 32 इंच का टीवी भी

Excitel ने हाल ही में 999 रुपये का नया प्लान भी लॉन्च किया, जिसमें एनुअल सब्सक्रिप्शन यूजर को OTT और इंटरनेट के एक्सेस के साथ 32 इंच का टीवी भी देगा। इस प्लान की सालाना कीमत 11,988 रुपये है। इसमें राउटर और इंस्टॉलेशन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इस प्लान में एचडी-रेडी एलईडी डिस्प्ले के साथ 32 इंच का फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी, 6 OTT, जिनमें Alt Balaji, Hungama Play, Hungama Music, Shemaroo, Epic On, and Playbox TV शामिल हैं और 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। फिलहाल अभी यह प्लान सिर्फ दिल्ली में ही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageJio TV+ में मिलेगा DTH TV और OTT सर्विस का मज़ा एक साथ

कंपनी की 43वीं वार्षिक AGM में रिलायंस ने अपनी Jio TV+ सर्विस को पेश किया है जिसमे आपको लगभग 12 OTT एप्लीकेशन जैसे Netflix, Disnet+Hotstar, Prime Videos, AZee5 आदि के कंटेंट सपोर्ट के साथ DTH TV की सुविधा भी मिलेगी। यहाँ पर यूजर को अलग अलग OTT एप्लीकेशनों के इस्तेमाल के लिए अलग अकाउंट की …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.