Jio TV+ में मिलेगा DTH TV और OTT सर्विस का मज़ा एक साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कंपनी की 43वीं वार्षिक AGM में रिलायंस ने अपनी Jio TV+ सर्विस को पेश किया है जिसमे आपको लगभग 12 OTT एप्लीकेशन जैसे Netflix, Disnet+Hotstar, Prime Videos, AZee5 आदि के कंटेंट सपोर्ट के साथ DTH TV की सुविधा भी मिलेगी।

यहाँ पर यूजर को अलग अलग OTT एप्लीकेशनों के इस्तेमाल के लिए अलग अकाउंट की जरूरत नहीं होगी।

आप एक ही साइनअप से सभी सर्विसों के तहत कंटेंट को सर्च कर सकते है। जिओ नेयाहन पर कंटेंट सर्च को काफी आसान और प्रभावी तरीके से पेश करने में काफी जोर दिया है। यूजर वौइस कमांड के तहत सिर्फ एक्टर के नाम या कोई भी कीवर्ड से कंटेंट को सर्च कर सकते है।

JioTV+ में आप एक सामान्य टीवी से ज्यादा अच्छा अनुभव प्राप्त कर सकते है। आपको नार्मल टीवी देखते हुए लाइव वोटिंग या लाइव रिजल्ट को आसानी से देख सकते है। रिलायंस के मुताबिक रियल टाइम टीवी एक्सपीरियंस TV मार्किट का भविष्य है।

Jio TV+ सेटअप बॉक्स में आपको अलग से एप्प स्टोर के साथ कंटेंट एप्लीकेशन मिलेगी जिसको यूजर आसानी से सीधे ही डाउनलोड कर सकता है।

अभी के लिए यह साफ़ नहीं हुआ है की यूजर OTT प्लेटफार्म के लिए अलग से भुगतान या रिचार्ज करेगा या फिर एक सब्सक्रिप्शन से आपको सभी एप्लीकेशन इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

इस से पहले Tata Sky ने भी अलग अलग OTT प्लेटफार्म और टीवी को एक ही सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत पेश करने वाली Tata Sky Binge सर्विस पेश की थी। लेकिन यहाँ पर आपको ज्यादा लोकप्रिय सर्विस नहीं मिल पाई है जिस कारण यह Binge सर्विस उतनी सफल साबित नहीं हुई जितनी उम्मीद की गयी थी।

Related Articles

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

ImageTata Sky Binge रिव्यु: सिर्फ टीवी नहीं स्ट्रीमिंग सर्विस भी मिलेंगी एक जगह

Tata Sky BInge एक VOD (विडियो ऑन डिमांड) प्लेटफार्म है जो आपको Hotstar, Eros Now, Hungama Play और Sun NXT के जरिये आपको OTT (ऑवर-दी-टॉप मीडिया) कंटेंट सिर्फ 249 रुपए प्रति माह में उपलब्ध करवाता है। तो अगर आप नार्मल टीवी नहीं छोड़ना चाहते लेकिन ऑनलाइन कंटेंट अपनी मर्ज़ी से देखना चाहते है तो Tata …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.