Huawei Y5 Prime (2018) और Y3 (2018) के रेंडर हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे ने अभी हाल ही में अपनी P20 सीरीज को लांच किया तथा उसके बाद अपनी Y-सीरीज के तहत Y6 (2018) स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन की कीमत के बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

अब कल ही कंपनी के 2 नए स्मार्टफोन से जुडी एक जानकारी सामने आई है। इस नए लीक में आप दोनों ही डिवाइस की फोटो देख सकते है। जिस से इनके डिजाईन के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है।

Huawei Y5 Prime (2018) और Y3 (2018) के रेंडर (लीक)

ऊपर दिखे स्मार्टफ़ोनों में आपको Huawei के तीनो स्मार्टफोन Huawei Y3, Y5 Prime, और Y6 की झलक देखने को मिलेगी।

सबसे पहले बात करते है हुँवावे के वाई5 प्राइम (2018) की। फोटो में साफ़ देखा जा सकता है की फोन में बेज़ेल लेस डिस्प्ले दी गयी है. फोन में सामने की तरफ सेल्फी कैमरा भी दिया गया है और कोई फिजिकल बटन भी नहीं दिया गया है। फोन के बेक पेनल पर कैमरा और फ़्लैश दी है तथा पॉवर बटन, वोलुम बटन दाई तरफ किनारे पर तथा नीचे की तरफ USB पोर्ट भी नज़र आ रहा है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई   नहीं दे रहा है तो हो सकता है फोन में फेस अनलॉक दिया जाये।

हुआवई वाई3 (2018) की बात करें तो यह फोन 16:9 स्क्रीन रेश्यो के साथ आ सकता है। इस फोन में भी कोई होम बटन नहीं दिया गया है तथा सामने की तरर्फ़ एलईडी फ्लैश और सेल्फी कैमरा मौजूद है। वॉल्यूम बटन और पावर बटन फोन के दाएं किनारे पर दिए गये है। बैक पैनल पर राउंड शेप में रियर कैमरा दिया गया है, जिसके एक तरफ एलईडी फ्लैश और दूसरी तरफ स्पीकर मौजूद है।

उपरोक्त जानकारी किसी आधिकारिक स्रोत से प्राप्त नहीं हुई है इसलिए इसको अभी मात्र एक अफवाह ही माना जायेगा। स्मार्टफोन के जुडी आधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageHuawei P40 होगा ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ लांच: लीक रेंडर से हुआ खुलासा

Huawei से जुडी जानकारी काफी दिनों से सामने आ रही थी की कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P40 पर काम कर रही है। इस P40 सीरीज के तहत कंपनी P40 और P40 Pro इन दो फ़ोनों को लांच कर सकती है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार फोन का कैमरा सेटअप और बैक डिजाईन रेंडर से …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.