Huawei P40 होगा ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ लांच: लीक रेंडर से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei से जुडी जानकारी काफी दिनों से सामने आ रही थी की कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P40 पर काम कर रही है। इस P40 सीरीज के तहत कंपनी P40 और P40 Pro इन दो फ़ोनों को लांच कर सकती है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार फोन का कैमरा सेटअप और बैक डिजाईन रेंडर से काफी हद तक सामने आ चूका है तो चलिए Huawei P40 से जुडी सभी लीक जानकरी पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Oppo F15 हुआ 48MP AIक्वैड कैमरा, 4000mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लांच

Huawei P40 सीरीज से जुडी अफवाहें और जानकरी

सबसे पहले बात करे तो कुछ दिन पहले Huawei P40 से जुड़े कुछ केस के फोटो सामने आये थे जिसके अनुसार उम्मीद यही लगे जा रही थी की यहाँ फोन के पीछे की तरफ L-शेप में क्वैड कैमरा सेटअप या पेंटा कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Huawei के P30 Pro में भी आपको क्वैड कैमरा ही देखने को मिला था लेकिन यहाँ आपको थोडा अलग डिजाईन के साथ कैमरा सेटअप मिलता है।

Huawei P40 Launch Soon in India
Huawei P40 (expected)

कैमरा मोड्यूल में LED फ़्लैश भी साथ में ही दिया गया है जिसके अलावा प्राइमरी सेंसर के साथ अन्य सेंसर भी मिल सकते है। लीक रेंडर के हिसाब से सामने की तरफ की तरफ Realme X50 की ही तरह ड्यूल-पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन फोन में दायीं तरफ दिए जा सकते है।

अगर फोन के डिस्प्ले की बात करे तो फोन में आपको क्वैड-कर्व डिस्प्ले देखने को मिल सकती है यानि की डिस्प्ले चारों किनारों पर थोडा सा कर्व होगी। साथ में आपको यहाँ 120Hz रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप से जुडी 2 लीक डिटेल्स के हिसाब से Huawei P40 फोन में आपको Sony IMX686 64MP कैमरा सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि P40 Pro में प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड, टेलीफ़ोटो, मैक्रो, और ToF सेंसर भी दिए जा सकते है।

अभी के लिए उम्मीद यही की जा रही है की डिवाइस में आपको 5500mAH की बड़ी बैटरी 50W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ मिल सकती है। इतनी सारी लीक जानकारी के बाद भी कोई चीज आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं कही जा सकती है तो लांच इवेंट तक या डिवाइस के आधिकारिक ऑफिसियल टीज़र तक हमको इन्तजार करना होगा तो बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageHuawei P40 सीरीज होगी 26 मार्च को लांच: जाने क्या होगा सीरीज में ख़ास?

Huawei P40 सीरीज जल्द ही पेरिस में लांच होने जा रही है जिसको लेकर कंपनी ने टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। कोरोना-वायरस की वजह से हाल हीकाफी इवेंट कैंसिल हुए है जिसने सबसे बड़ा नाम MWC 2020का था जो उम्मीद है की यह भी एक ऑनलाइन लांच इवेंट ही होगा। मीडिया …

ImageHuawei P40 Lite हुआ क्वैड रियर कैमरा और 40W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और फीचर

Huawei ने आज अपनी अपकमिंग फ्लैगशिपP40 के बेस मॉडल P40 Lite को यूरोप में लांच कर दिया है। यह डिवाइस काफी हद तक आपको पीछे साल लांच किये गये Huawei Nova 6 SE की याद दिलाता है। फ़ोन में किरिन 810 चिपसेट के साथ 6GB रैम, 256GB स्टोरेज और 48MP का क्वैड रियर कैमरा …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.