Oppo F15 हुआ 48MP AI क्वैड कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन F15 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया हैै। यह कंपनी का F-सीरीज फोन है जो पहले पेश किये गये F11 का एक अपग्रेड स्मार्टफोन है। फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ आपको 8GB रैम, VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलता है। तो चलिए फोन से जुडी जानकरी पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट वाले साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन

Oppo F15 की कीमत और उपलब्धता

ओप्पो ने Oppo F15 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 19,990 रुपए की कीमत में लांच किया है। यह डिवाइस मार्किट में Lighting Black, Unicorn White कलर में पेश किया है।

प्री आर्डर के लिए Amazon और Flipkart पर आज से ही उपलब्ध है तथा इसकी पहली सेल 24 जनवरी 2020 से शुरू होगी। लांच ऑफर में आपको वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दिया गया है।

Oppo F15 के फीचर

फोन में आपको सामने 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ 2400×1080 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। यहाँ आपको 90.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो तथा गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी देखने को मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर ओक्टा-कोर MediaTek Helio P70 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया है जिसको 256GB तक बढाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 4 कैमरा सेंसर मिलते है जिसमे 48MP का प्राइमरी सेंसर तथा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस LED फ़्लैश के साथ दिए गये है। सामने की तरफ यहाँ पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS/GLONASS के अलावा फ़ोन में 4000mAh की बैटरी 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित Color OS 6.1 सॉफ्टवेयर पर रन करती है जिसमे 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

Oppo F15 की आपेक्षित स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo F15
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 (पाई) आधारित Color OS 6.1
डिस्प्ले 6.4-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले
बॉयोमीट्रिक्स इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट (ऑप्टिकल)
प्रोसेसर MediaTek Helio P70
रैम 8GB
Storage 128GB
प्राइमरी रियर कैमरा 48MP (f/1.8)
सेकेंडरी रियर कैमरा 8MP (f/2.4) अल्ट्रा-वाइड
एक्स्ट्रा रियर कैमरा 2MP डेप्थ + 2MP मैक्रो लेंस
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
बैटरी 4000mAh, 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Related Articles

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageOppo F15 रिव्यु

Oppo F15 में आपको आज के समय के ट्रेंडी और लोकप्रिय सभी फीचर जैसे 48MP क्वैड कैमरा, VOOC Flash Charge 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आकर्षक डिजाईन सभी दिए गये है। कंपनी यह ये Oppo F15 फोन को मार्किट में “Flaunt It Your Way” टैगलाइन के साथ पेश किया है। इस प्राइस …

ImageOppo F15 हो सकता है क्वैड रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ जनवरी महीने में इंडिया में लांच

Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन F15 को लेकर टीज़र पेश करना शुरू कर दिया हैै। यह कंपनी का F-सीरीज फोन है जो पहले पेश किये गये F11 का एक अपग्रेड स्मार्टफोन होगा। कंपनी के मुताबिक इसमें आपको आकर्षक डिजाईन के साथ काफी स्लीक बॉडी भी देखने को मिल सकती हैै। पीछे की तरफ आपको बम्प …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.