Huawei अपने फ़ोन के लिए 100+ नकली रिव्यु की व्यवस्था करते पकड़ा गया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुआवै निश्चित रूप से एक अलग स्मार्टफोन बनाने की कोशिश में लगा रहता है लेकिन जब मार्केटिंग की बात आती है तो हुआवै का नाम थोड़ा कम प्रभावशाली दिखाई पड़ता है। ताज़ा घटना की बात करे तो चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने 100+ नकली रिव्यु की मांग करी है जहाँ ये फ़ोन 799.99$ कीमत का है और अभी सिर्फ प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। इस अनाचार के परिणामस्वरूप, Mate 10 प्रो फ़ोन की रेटिंग प्रभावशाली रूप से 4.9 अंक तक पहुंच गयी है।(Read in English)

तो, हुआवै ने उस प्रोडक्ट के लिए 100+ पॉजिटिव रिव्यु का प्रबंध कैसे किया जो अभी सिर्फ प्री-आर्डर के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी ने यहाँ काफी अच्छे तरीके से प्रशंसकों का उपयोग किया है। प्रशंसकों को BEST BUY पर पॉजिटिव रिव्यु के बदले फ़ोन के ‘बीटा टेस्टर’ होने का मौका दिया है। यह खुलासा एक निजी फेसबुक पेज ग्रुप के माध्यम से हुआ है जिसमे 60,000 से अधिक सदस्य है।

यह भी पढ़े: Redmi Note 5 Pro, 14 फरवरी को होगा लॉच: स्पेसिफिकेशन आये सामने

यदि आप वास्तव में इस रिव्यु को ध्यान से पढ़ते हैं, तो आपको बहुत कुछ अजीब मिलेगा, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ये रिव्यु वास्तविक नहीं हैं।

9to 5 गूगल, ने सबसे पहले इस असंगति को देखा, उन्होंने नोट किया कि हुआवै के फेसबुक पेज पर लिस्टिंग के बाद सकारात्मक रिव्यु की संख्या काफी बढ़ गयी है। और जैसा ही ऊपर दिए गए फोटो में पता चलता है की 9 यूजर को वास्तव में चुना भी गया है और इनको नए फ़ोन की पेशकश भी की गयी है।

यह भी संभव हो सकता है की हुआवै की यह रणनीति अमेज़न जैसे अन्य  ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों तक भी फ़ैल गयी हो लेकिन ऐसा स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। हम यहाँ आपसे बस यही कहना चाहेंगे की किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अगर आप सिर्फ रिव्यु को आधार बनाते है तो अब आपको 2 बार सोचना चाहिए विशेष रूप से हुआवै के फ़ोन्स के लिए।

Redmi Note 5 Pro Snapdragon 636 के साथ 14 फरवरी को होगा लॉच: स्पेसिफिकेशन आये सामने

Related Articles

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageTenco Phantom 9 रिव्यु: क्या साबित होगा बेस्ट मिड -रेंज स्मार्टफोन?

Transsion Holdings के सब ब्रांड Tecno ने इंडियन मार्किट में साल 2017 में अपनी शुरुआत की थी और तभी से कंपनी ऑफलाइन मार्किट को ध्यान में रखते हुए मिड-सेगमेंट में अपने फोनो को लांच करती आई है। लेकिन इंडियन मार्किट में सिर्फ ऑफलाइन में फोन पेश करके आप ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नही कर सकते है …

ImageHuawei Mate X का फर्स्ट इम्प्रैशन: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ अलग अनुभव

साल 2019 में काफी दिनों तकखबरों में बने रहने के बाद फोल्डेबल स्मार्टफोन आखिरकार देखने को मिल ही गये चाहे वो प्रोटोटाइप के रूप में ही क्यों ना हो। सैमसंग का Galaxy Fold और Huawei का Mate X दोनों ही फोल्डेबल फ़ोनों की सूची में सबसे ऊपर है। सबसे अच्छी बात यह है की ये …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

Discuss

Be the first to leave a comment.