iPhone में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करते हैं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Android के मुकाबले iphone का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में उसके कई ऐसे फीचर्स होते हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं, जिनमें से एक फीचर स्क्रीन रिकॉर्ड करना है। यदि आपको नहीं पता है, कि iPhone में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करते हैं? तो इस लेख को आखिर तक पढ़े। इस लेख में हमनें इसका आसान तरीका बताया है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग की आवश्यकता हमें गेमिंग के समय पड़ती है, और यदि हम कोई यूट्यूब चैनल पर काम करते हैं, तब हमारे सब्सक्राइबर्स को इन्फॉर्मेशनल कंटेंट देने के लिए भी हमें कई बार स्क्रीन रिकॉर्ड करना होती है। ऐसे में ये फीचर आपके iPhone में इनेबल होना चाहिए। आगे इस फीचर को इनेबल करने का तरीका विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें?

iPhone में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करते हैं?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Control Centre” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Screen Recording” के ऑप्शन को ऑन करें।
  • इतना करने पर आपके iPhone के”Control Centre” में स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन शामिल हो जाएगा।
  • अब स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए कंट्रोल पैनल के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें। इसके बाद रेड डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड होने लगेगी।

इस तरह आप आसानी से अपने iPhone में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। यदि आपको iPhone स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल नहीं करना है, तो आप इसके लिए iPhone स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे हमनें कुछ ऐप्स के नाम भी साझा किये हैं।

बेस्ट iPhone स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप्स

  • Record It!
  • Web Recorder
  • Screen Recorder – RecPro
  • DU Recorder

ये पढ़े: एंड्राइड फ़ोन में PlayStation गेम्स कैसे खेलें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageAndroid फोन में कॉन्टैक्ट्स कैसे हाइड करें?

कई बार ऐसा होता है, कि हमारा फोन कोई भी दोस्त या रिश्तेदार चलाने के लिए मांग लेता है, ऐसे में हमारे फोन में कुछ ऐसे कॉन्टैक्ट्स होते हैं, जो हम नहीं चाहते हैं, कि सामने वाला व्यक्ति देखे। इसके लिए Android phone में एक फीचर है, जिसकी सहायता से आप किसी भी कांटेक्ट को …

ImageWhatsapp Screen sharing फीचर को कैसे इस्तेमाल करें?

WhatsApp ने अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए कई नए अपडेट्स पेश किए हैं, जिनसे यूजर्स की काफी परेशानी Whatsapp पर ही हल हो जाए, और उन्हें किसी अन्य ऐप की आवश्यकता न पड़े। पिछले साल कंपनी ने अपने ऐप में अन्य विडियो कॉलिंग ऐप्स की तरह ही स्क्रीन शेयरिंग के फीचर को भी …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.