Google Maps का नया फ़ीचर – किसी भी जगह का मौसम एयर एयर क्वॉलिटी ऐसे करें चेक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने अपनी Google Maps ऐप्स पर एक नया फ़ीचर दिया है, जिसकी सहायता से आप किसी भी जगह के मौसम के बारे में (तापमान) और हवा की गुणवत्ता (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) के बारे में जान सकते हैं। अभी तक Google Maps पर आप नेविगेशन, दो जगहों के बीच में दूरी, स्पीड लिमिट इत्यादि के बारे में इस ऐप से जानकारी पाते थे, लेकिन इस अपडेट के साथ उपयोगकर्ता केवल 2-3 टैप में किसी भी जगह के मौसम और वर्तमान एयर क्वॉलिटी के बारे में भी जान पाएंगे, जिसकी आपको अपने सफर की योजना बनाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं कि Google Maps पर मौसम और एयर क्वॉलिटी कैसे चेक कर सकते हैं।

Google Maps में अब आपको एक छोटा सा आइकॉन मौसम (weather) के लिए भी नज़र आएगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, ये आपको तापमान के साथ साथ मौसम का हाल (बादल या धूप या बारिश) के बारे में भी जानकारी देगा। ये नया फ़ीचर Google Maps पर Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।

ये पढ़ें: सड़क पर ओवर स्पीड के चालान से बचने का ये है सबसे सरल और असरदार तरीका

Google Maps पर रियल-टाइम मौसम और एयर क्वॉलिटी कैसे चेक करें ?

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Play Store पर जाकर Google Maps खोलें।
  • अब यहाँ इसे Update करें। (पहले से अपडेटेड है, तो Open करें)
  • अब ऐप को खोलें।
  • जिस जगह का भी तापमान आप देखना चाहते हैं या जहां जाना चाहते हैं, वो जगह ऊपर Search बार में सर्च करें।
  • अब यहां बायीं साइड पर ऊपर Weather का आइकॉन का आएगा। (अगर नहीं आ रहा है तो एक बार फ़ोन का बैक बटन प्रेस करें और उसके बाद आपको ये आइकॉन नज़र आएगा)
  • अब इस आइकॉन पर क्लिक करें और एक पॉप-विंडो आएगा, जिस पर मौसम का हाल होगा।
  • इसी विंडो में नीचे Air Quality का भी विकल्प है, जिस पर टाइप करते ही आपको इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

ये पढ़ें: गलती से हो गयी UPI पेमेंट – वापस पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आप हाल ही में कहीं जा रहे हैं, तो Google Maps पर उस जगह का डिस्टेंस या रास्ता देखने के अलावा अब आप वहाँ के मौसम और हवा की जानकारी भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी Maps पर कई उपयोगी फ़ीचर हैं, जैसे वाइल्डफायर की जानकारी, स्पीड लिमिट, किसी जगह के फोटो, अपडेट या रिव्यु शेयर करना या देखना और सबसे ख़ास है अपनी लाइव लोकेशन किसी के साथ शेयर करना, जो की आज के समय में सुरक्षा को देखते हुए बहुत ज़रूरी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Image29 फरवरी से बंद हो रहा है Paytm – ये 5 डिजिटल पेमेंट ऐप्स हैं सबसे बेहतर विकल्प

Paytm Payment Bank के खिलाफ RBI द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार Paytm की कई सुविधाएं आगामी 29 फरवरी से बंद होने वाली हैं। इनमें Paytm वॉलेट, फास्टैग, Paytm Payments Bank में पैसे जमा करना, UPI द्वारा किसी भी तरह का लेनदेन, जैसी सभी सेवाएं शामिल हैं।हालांकि पेटीएम आरबीआई के साथ इन मुद्दों को …

ImageGalaxy AI के इन फीचरों के साथ Samsung Galaxy S24 सीरीज़ फोनों की होगी कायापलट

Samsung Galaxy Unpacked 2024 को कंपनी ने यू.एस. कैलिफ़ोर्निया में आज संपन्न किया। हर साल इस लॉन्च के साथ लोगों को नयी Galaxy S सीरीज़ का इंतज़ार रहता है, लेकिन इस बार इस स्मार्टफोन सीरीज़ से भी ज़्यादा ख़ास थी Galaxy AI टेक्नोलॉजी। इस बात लॉन्च से पहले Galaxy S24 लाइन-अप की इतनी चर्चा नहीं …

ImageGoogle Maps में किसी भी लोकेशन का AQI कैसे चेक करें?

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और अब प्रदूषण और धुंध की वजह से रास्तों पर दिखना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे में एक्सीडेंट का भी डर बना रहता है। इसी के चलते Google ने अपने Google Maps में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसकी सहायता से आप अपने फोन में ही किसी भी …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.