ऑनलाइन EPF बैलेंस कैसे चेक करें?, इसके बाद कुछ और देखने की जरुरत नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप एक नौकरी पेशा इंसान है, तो आपका भी PF जमा होता ही होगा, ये एक तरह से हमारे जरुरत के समय में काम आने वाला पैसा है, जो हमारी पेंशन के रूप में काम आता है। लेकिन क्या आपको पता है, कि अभी तक आपके अकाउंट में कितना PF जमा हो गया है, ये चेक करने के कई तरीकें हैं, जिनमें से एक तरीका ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसमें PF की जानकारी के अतिरिक्त और भी कई जानकारी मिल जाती है। इस लेख में हमनें ऑनलाइन EPF बैलेंस कैसे चेक करें? इसे आसान स्टेप्स में बताया है।

ये पढ़ें: PF अकाउंट के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन कैसे भरें

ऑनलाइन EPF बैलेंस कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां “Services” वाले ड्राप डाउन मेनू पर जाएँ।
  • अब “For Employees” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Services” वाले सेक्शन में “Member Passbook” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना UAN नंबर और पासवर्ड डाल कर कॅप्टचा वेरीफाई करें, और “Sign in” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने के बाद आपके UAN से जो भी अकाउंट लिंक है, सबकी लिस्ट दिखेगी।
  • इनमें से मेंबर आईडी को चुनें। इतना करने पर आपके PF की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

जरुरी बातें

  • ये सुनिश्चित करना आवश्यक है, कि आपका UAN एक्टिवेट है या नहीं?, यदि आपका UAN एक्टिवेट नहीं होगा, तो आप आपकी पास बुक चेक नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, आपका UAN आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • यदि UAN पोर्टल पर कोई बदलाव होता है, तो वो तुरंत EPFO वेबसाइट पर नजर नहीं आएगा, इसमें 6 घंटों तक का समय लग सकता है।
  • यदि आप सक्रीय रूप से इसमें योगदान दे रहे हैं, तभी आप आपकी पासबुक को देख सकते हैं। जिन लोगों ने अपने PF अकाउंट में तीन साल से कोई योगदान नहीं दिया है, उन्हें बंद कर दिया जाता है, और फिर से एक्टिवेट करने की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि ऑनलाइन EPF बैलेंस कैसे चेक करें?, हालाँकि इसके पहले इस लेख में बताई गयी सभी जरुरी बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। यदि आपको PF चेक करने का ऑनलाइन तरीका समझ नहीं आता है, तो आप मिसकॉल और SMS के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं, इसके लिए आप हमारा दूसरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

ये पढ़ें: PF अकाउंट से ऑनलाइन घर बैठे ही निकाल सकते हैं पैसा, आसान है तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products