इंटरनेट स्लो चल रहा है? बदल लो ये सेटिंग्स और स्पीड मिलेगी धुआंधार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

5G का ज़माना आने के बाद भी स्मार्टफोन यूज़र्स को मोबाइल इंटरनेट की स्पीड धीमी पड़ जाने की परेशानी अक्सर सताती है। कई दिनों तक अच्छी स्पीड मिलने के बाद अचानक Instagram Reels स्क्रॉल करते करते, आगे नहीं बढ़तीं, कोई वेबसाइट खुलने में काफी समय लग जाता है, इसके अलावा गाने डाउनलोड करना, वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो या ऑनलाइन गेम खेलना हो, सभी में धीमे इंटरनेट के कारण खराब अनुभव मिलने लगता है। ये एक आम समस्या है, लेकिन इसका उपाय भी साधारण है। कुछ आसान ट्रिक्स या उपायों को अपनाकर आप अपने फोन की इंटरनेट स्पीड में तेज़ी ला सकते हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp पर आपको किसने ब्लॉक किया? इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में होगा खुलासा

फ़ोन में स्लो हुई इंटरनेट स्पीड को कैसे बढ़ाएं

1. कैश मेमोरी को साफ़ करें

फोन की कैश मेमोरी में अनावश्यक फाइलें जमा हो जाती हैं, और ये आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और इंटरनेट स्पीड पर बुरा असर डालती हैं और उन्हें धीमा कर देती हैं। कैश को नियमित रूप से साफ़ करते रहने से न केवल फोन की स्पीड बढ़ती है, बल्कि इंटरनेट स्पीड में भी सुधार होता है। Cache (कैश) क्लियर करे के लिए आप इन स्टेप्स पर जाएँ – Settings > Apps & notifications > All apps > किसी भी ऐप पर क्लिक करें > Storage & Cache > Clear Cache। इस तरह से आप ज़्यादातर इस्तेमाल होने वाली सभी ऐप्स में जाकर cache क्लियर करके इंटरनेट और फ़ोन की स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं।

2. बैकग्राउंड डेटा उपयोग को सीमित करें

हम अपने स्मार्टफोन में बहुत सारी ऐप्स का इस्तेमाल एक साथ करते हैं। एक ऐप को साइड किया और अचानक दूसरी ऐप खो ली। इस तरह हम ऐप्स को पूरी तरह बंद किये बिना, दूसरी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और बैकग्राउंड में ये ढेरों ऐप्स खुली रहती हैं, जो डेटा का उपयोग करती रहती हैं। इस कारण से आपके मुख्य कार्यों के लिए बैंडविड्थ कम हो जाती है। ऐसे ऐप्स की पहचान करके उनके बैकग्राउंड डेटा उपयोग को बंद करके भी आप इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप Settings में Data Usage सर्च करें, फिर इस पर क्लिक करें। अब इसमें ऐप्स की लिस्ट आएगी, यहां से उस ऐप को चुनें, जिसका बैकग्राउंड डेटा बंद करना है। बैकग्राउंड डेटा’ विकल्प को बंद कर दें।

3. ऑटो-अपडेट्स को मैन्युअल करें

अक्सर हम ऐप्स में ऑटो अपडेट्स सेलेक्ट करके रखते हैं, जिनके कारण ये बैकग्राउंड में डेटा का उपयोग करते हैं और इंटरनेट स्पीड पर ससर पड़ता है। इन्हें आप मैन्युअली अपडेट करें। इसके लिए Google Play Store खोलें, ऊपर बाईं ओर मेन्यू आइकन पर टैप करें और ‘सेटिंग्स’ में जाएँ। इसके बाद ऑटो-अपडेट ऐप्स पर टैप करें और ऑटो-अपडेट ऐप्स को बंद करें।

ये पढ़ें: DeepSeek क्यों हो रहा प्रचलित, इसके पीछे किसका दिमाग? जानें पूरी ख़बर

4. नेटवर्क सेटिंग्स को मैन्युअली सेट करें

कभी-कभी फोन की नेटवर्क सेटिंग्स ऑटोमैटिक मोड पर होती हैं, ऐसे में आपका फ़ोन नेटवर्क प्रोवाइडर को कभी भी बदलता रहता है और ऐसे में अगर हम चेक नहीं करते और जिस नेटवर्क से हम जुड़े हैं, अगर वो स्लो है, तो इंटरनेट स्पीड भी धीमी मिलती है। साथ ही बार बार नेवार्क प्रोवाइडर स्विच करने पर भी स्पीड अस्थिर हो सकती है। इसे मैन्युअली सेट करना फायदेमंद है। इसके लिए सेटिंग्स > मोबाइल नेटवर्क > नेटवर्क ऑपरेटर > ऑटोमैटिकली सेलेक्ट पर जाएँ और इसे बंद कर दें।

5. VPN का उपयोग बंद करें और अगर नहीं करते, तो VPN इस्तेमाल करके देखें।

यदि आप VPN का उपयोग कर रहे हैं और स्पीड धीमी मिल रही है, तो इसे अस्थायी रूप से बंद करके देखें कि स्पीड में सुधार होता है या नहीं। हालांकि अक्सर ये होता है कि VPN से इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में ये स्पीड को बूस्ट भी कर देता है। ये आपके ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट करके इसे एक सुरक्षित सर्वर के माध्यम से रूट करता है, जिससे कनेक्शन बेहतर और स्पीड के साथ मिलता है। तो अगर आप VPN इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और स्पीड स्लो है, तो इसे इस्तेमाल करके भी देखें।

6. ब्राउज़र डेटा साफ़ करें

ब्राउज़र में हम एक के बाद एक वेबसाइट खोलते रहते हैं, कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं, लेकिन वहाँ से कभी कैश और कुकीज़ क्लियर नहीं करते। ये cache और cookies भी टरनेट स्पीड को प्रभावित कर सकते हैं, इसीलिए इन्हें भी समय-समय पर क्लियर करते रहना चाहिए। ये काफी आसान है। इसके लिए अपने ब्राउज़र (जैसे – Microsoft, Chrome) को खोलें > सेटिंग्स पर जाएं > प्राइवेसी > कैश्ड इमेजेज एंड फाइल्स और कुकीज़ को चुनकर क्लियर डेटा पर क्लिक करें।

ये पढ़ें: अब Passport को अपनी जेब में रखिये डिजिटल रूप में, Google Wallet में इस तरह करें स्टोर

7. सॉफ्टवेयर अपडेट करें

फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेटड रखना भी ज़रूरी है, इससे भी इंटरनेट और फ़ोन की परफॉरमेंस दोनों में बूस्ट मिलता है। दरअसल, अपडेट्स के साथ बग फिक्स हो जाते हैं। इसके लिए सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

इन छोटे छोटे उपायों से आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट स्पीड को काफी बढ़ा सकते हैं, जिससे आपके स्मार्टफोन के अनुभव में काफी बदलाव आएगा।

ये पढ़ें: Ola-Uber की ये चालाकी जानकर बचा सकते हैं अपने पैसे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.