सहकार टैक्सी: टैक्सी ड्राइवर की मौज, नहीं देना होगा अब किसी को कमीशन, सरकारी टैक्सी सर्विस में मिलेंगे कई फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जो ड्राइवर Ola और Uber जैसी टैक्सी सर्विसेज के साथ कमीशन काटने की वजह से काम करके परेशान हो गए हैं, उनके लिए खुशबरी है। भारत सरकार द्वारा ‘सहकार टैक्सी’ नाम से भारत में जल्द ही नई सर्विस शुरू की जा सकती है। इसका फायदा। टैक्सी ड्राइवर के साथ साथ राइडर्स को भी होने वाला है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 35,000 की कीमत पर इस वेबसाइट से खरीद पाएंगे, जानें कैसे?

सहकार टैक्सी की घोषणा

देश के ग्रह मंत्री अमितशाह द्वारा संसद में ‘सहकार टैक्सी’ नाम से टैक्सी सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है। ऐसा करने के पीछे का कारण उन्होंने ड्राइवर को सीधा मुनाफा दिलाना बताया है। इतना ही नहीं लड़कियों और अन्य लोगों के साथ जो टैक्सी में अपराध होने की संभावना रहती है, वो भी कुछ हद तक कम हो जाएगी।

ड्राइवरों की हुई मौज, नहीं देना होगा कमीशन

इस सुविधा के अंतर्गत कार, ऑटो, और बाइक तीनों प्रकार की टैक्सी सर्विस दी जा सकती है। इसका खास फायदा है, कि अब इन ड्राइवर को पूरा फेयर का पैसा मिलेगा, उन्हें किसी भी प्रकार का कमीशन देने की आवश्यकता नहीं होगी। दूसरी ओर कमीशन नहीं लेने की वजह से ग्राहकों को भी फायदा मिल सकता है, क्योंकि उनके फेयर में कमीशन न होने की वजह से पैसा कम हो सकता है।

जो भी ड्राइवर इस सर्विस से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें टू व्हीलर और फॉर व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सहकार टैक्सी में करवाना होगा। इससे सरकार के पास भी सभी ड्राइवर का डेटा रहेगा, और उनकी लोकेशन पता होने से जो उनकी टैक्सी में ट्रैवेल कर रहे हैं, वो भी सुरक्षित रहेंगे।

दूसरी कंपनी की छूटेंगे पसीने

भारत में पहले से मौजूद टैक्सी सर्विस देने वाली सभी कंपनियों को ये सीधी चुनौती है। इस सर्विस के बाद ड्राइवर की कमाई का पैसा किसी भी कंपनी की जेब में नहीं जाएगा। इस सर्विस को पूरे भारत में शुरू किया जाएगा।

ये पढ़ें: राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें? अभी जान लें, वरना नहीं ले पाएंगे कई योजनाओं का लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products