बिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं।

अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

OnePlus ने अपने इस प्रचलित स्मार्टफोन की कीमत में सीधा इजाफा कर दिया है, और यह बदलाव सभी वैरिएंट पर लागू होता है। अब इसका 12GB + 256GB वेरिएंट ₹50,499 में मिल रहा है, जो लॉन्च के समय ₹47,999 था। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹55,499 हो गई है, जो पहले ₹52,999 थी। यानी सीधे-सीधे करीब ₹2,500 तक की बढ़ोतरी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फोन में कोई बदलाव नहीं हुआ, सिर्फ कीमत बढ़ गई है। ना कोई नया फीचर, ना सॉफ्टवेयर अपडेट। वही डिवाइस, लेकिन अब ज़्यादा कीमत पर।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कीमतों में आयी इस वृद्धि के पीछे मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स (components) की बढ़ती लागत एक बड़ा कारण है। OnePlus ने पहले ही संकेत दिया था कि आगे चलकर कीमतों में बदलाव हो सकता है, और अब वही देखने को मिल रहा है।

हालांकि, कुछ ऑफर्स अभी भी जारी हैं। इसमें लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी, Jio के ₹2,250 तक के लाभ, Google AI Pro के साथ 2TB cloud storage (3 महीने के लिए), ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डील्स शामिल हैं।

OnePlus-15R

लेकिन इसके बावजूद, जो लोग इस फोन को लॉन्च के समय ₹45,000–₹48,000 के बीच खरीद पाए थे, उनके मुकाबले अब नए खरीददार को ज़्यादा पैसा देना पड़ेगा।

ऐसे में सवाल यही है — क्या इस कीमत पर OnePlus 15R अभी भी एक कीमतों के साथ इन्साफ करने वाला फोन है, या अब आपको दूसरे विकल्प भी देखने चाहिए?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products