Instagram Influencer को लगा झटका, सरकार ने लागू की नई गाइडलाइंस, नहीं माने तो लगेगा 10 लाख का जुर्माना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

उपभोक्ता मामला विभाग द्वारा शुक्रवार को instagram इन्फ्लुएंसर (Influencer) के लिए एक बड़ा दिशा- निर्देश जारी किया गया। सरकार ने इन ‘इंफ्लुएंसर्स’ (Influencers) के द्वारा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापनों या स्पॉन्सर्ड कॉन्टेंट के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए, इस क्षेत्र को रेग्युलेट करने की कोशिशें शुरू की हैं।

उपभोक्ता मामला विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत इस गाइडलाइंस को लागू किया है। यदि इंफ्लुएंसर्स इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपको पहली बार में ₹10 लाख तक का और दूसरी बार में ₹50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।

यह भी पढ़े :-ऐसे करें Instagram के नए फीचर नोट्स (Notes) का इस्तेमाल

असल में होता ये है कि कई बार सोशल मीडिया पर ये ‘इंफ्लुएंसर्स’ (Influencers) कुछ प्रोडक्ट्स या सेवाओं का प्रचार तो करते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं करते कि किसी प्रोडक्ट या सर्विस के सिर्फ अच्छे पहलुओं को ही सामने रखने के लिए उन्हें संबंधित ब्रांड की ओर से पैसे दिए गए हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में फ़ॉलोवर्स इंफ्लुएंसर्स की बात को प्रामाणिक (ऑथेंटिक) मानते हुए, उस चीज को सही और सुरक्षित समझ बैठते हैं और गुमराह हो जाते हैं।

“इंफ्लुएंसर्स” के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए दिशा-निर्देश

उपभोगता मामलों (कंज्यूमर अफेयर्स) मंत्रालय ने 20 जनवरी, 2023 से Instagram Influencers के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं।

इन नए दिशानिर्देशों के अनुसार instagram इंफ़्ल्युएन्सर्स जिस भी ब्रांड और सेवा का विज्ञापन या प्रचार कर रहे हैं, उन्हें उसका वास्तव में उपयोग या अनुभव किया जाना चाहिए।

ब्रांड का प्रमोशन करते समय, इंफ़्ल्युएन्सर्स को ब्रांड से सम्बंधित पूरी जानकारी अपने फॉलोवर्स को देनी होगी। इतना ही नहीं बल्कि सभी फॉर्म और फॉर्मेट में गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर पूरा प्रतिबंध लगाया गया है और इंफ्लुएंसर्स या सेलेब्रिटीज को किसी प्रोडक्ट या सर्विस को प्रोमोट करने से पहले डिस्क्लेमर भी देना होगा ।

इसके अतिरिक्त, यदि यह एक लाइवस्ट्रीम है, तो दिशानिर्देशों के अनुसार इसे भी उपरोक्त तरीके से प्रकट किया जाना चाहिए।

साथ ही कोई भी विज्ञापन किसी प्रोडक्ट के क्लेम को लेकर दावा करता हुआ नहीं होना चाहिए और लोगों पर उसे ख़रीदने का कोई दबाव भी नहीं बनाना होगा।

यह भी पढ़े :-स्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स से लेस होगा Samsung Galaxy S23 Ultra समर्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageAarogye Setu एप्लीकेशन हुआ ओपन सोर्स, बग बाउंटी प्रोग्राम में मिलेगा 1 लाख का इनाम

भारतीय सरकार ने कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। इसी के साथ सर्कार ने Covid-19 ट्रैकिंग एप्लीकेशन Aarogya Setu को भी लांच किया था। एप्प के लांच के बाद से इसकी प्राइवेसी को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे थे जिसको देखते हुए कंपनी ने एंड्राइड वर्जन ओपन सोर्स कर दिया …

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products