Galaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज़, Galaxy S26 लाइनअप धीरे-धीरे लॉन्च की ओर बढ़ रही है, और इस दौरान सबसे दिलचस्प अपडेट Ultra मॉडल में मिलने वाला है। इस बार ये लाइन-अप जल्दी हो सकता है और लंबे समय से 45W पर अटके Samsung Ultra मॉडल को आखिरकार 60W Super Fast Charging 3.0 मिलने के संकेत भी हैं। इसकी पुष्टि 3C सर्टिफिकेशन और Samsung की वेबसाइट पर दिखे नए 60W चार्जर (EP-T6010) से की जा रही है। आइये जानते हैं नयी लीक में क्या जानकारी मिली है।

चार्जिंग और बैटरी में बड़ा फोकस

इस बार नया 60W चार्जर USB PD 3.1 PPS स्टैंडर्ड सपोर्ट करता है, यानि अब तेज चार्जिंग पाने के लिए किसी स्पेशल 5A केबल की ज़रूरत नहीं होगी, आपकी वही रेगुलर USB-C केबल काफी होंगी। लीक के अनुसार, S26 Ultra शुरुआती स्टेज में करीब 55W तक पावर खींचेगा, लेकिन 15% के बाद 45W और 70% के बाद उससे भी कम स्पीड पर आ जाएगा, ताकि हीटिंग कंट्रोल और बैटरी हेल्थ बेहतर रहे।

ये भी पढ़ें: iPhone 16 और iPhone 15 अब ₹60,000 से कम में: New Year 2026 से पहले कौन-सा लेना सही रहेगा?

वायरलेस चार्जिंग भी एक और अपग्रेड हो सकता है। ये 15W से बढ़कर 25W Qi 2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तक जा सकता है, जिससे एक्सेसरी कम्पैटिबिलिटी भी मज़बूत होगी।

बैटरी को लेकर रिपोर्ट्स बताती हैं कि Samsung इस बार 5,200mAh यूनिट इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि ये ज़्यादा बड़ा उछाल नहीं है, लेकिन पिछले कई जेनरेशन से अधिक है और फ़ास्ट चार्जिंग अपग्रेड के साथ बैलेंस्ड पावर अनुभव दे सकता है।

Galaxy S26 Ultra अन्य स्पेसिफिकेशन

लीक्स के अनुसार फोन में 6.9-inch M14 QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले और नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। स्टोरेज ऑप्शंस 16GB RAM और 1TB तक जा सकते हैं।

हालाँकि, कैमरा सेटअप शायद पिछले साल जैसा ही रहेगा। इस बार भी 200MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रावाइड ही मिलने के आसार हैं। इसका कारण शायद ये है कि इस बार Samsung लागत नियंत्रण पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है।

ये भी पढ़ें: 12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.