Galaxy S25 Edge: 5 कारण क्यों खरीदें और क्यों नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Edge – सबसे स्लिम फ्लैगशिप Samsung फोन ! हर साल फ्लैगशिप फोन आते हैं और हर साल हम यही सोचते हैं कि इनमें नया क्या है? लेकिन इस बार Samsung ने Galaxy S25 Edge के ज़रिए वाकई कुछ अलग करने की कोशिश की है। S25 Edge की चर्चा तभी से है, जब कंपनी ने इसे अन्य S-सीरीज़ फोनों के लॉन्च के समय दिखाया था। ये एक एक ऐसा फोन है जो न सिर्फ पतला है, बल्कि स्मार्टफोन डिज़ाइन को लेकर एक नया नज़रिया भी पेश करता है और Snapdragon 8 Elite के साथ बेहद पावरफुल भी है। लेकिन क्या ये सब वास्तव में इतना खास है कि आप इसके लिए ₹1 लाख से ज़्यादा खर्च करें? आइए जानते हैं इसे खरीदने और न खरीदने के कारण, जिनके बाद आप अपना निर्णय ले पाएंगे।

Galaxy S25 Edge खरीदने के 5 कारण

1. बेहद प्रीमियम और पतला डिज़ाइन

सिर्फ 5.8mm पतली बॉडी और 163g वज़न के साथ ये स्मार्टफोन अब तक का सबसे पतला Galaxy फ्लैगशिप है। कंपनी के यहां स्टाइल के साथ साथ मज़बूती का भी ध्यान रखा है और इसीलिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 भी है। इन सब के साथ ये हाथ में एक प्रीमियम अनुभव देगा। साथ ही ये IP68 सर्टिफिकेशन के साथ काफी हद तक पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

2. 200MP का पावरफुल कैमरा

इस फोन में आपको बेशक S25 Ultra जितना बेहतर कैमरा सेटअप न मिले, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा वही है। Galaxy S25 Edge में भी वही 200MP का प्राइमरी कैमरा है जो Nightography में 40% ज़्यादा ब्राइट फोटो क्लिक करता है। कंपनी ने भले ही एक लेंस कम दिया है, लेकिन जो दिया है, वो काफी शानदार फोटोग्राफी कर पाने में सक्षम है।

3. Snapdragon 8 Elite चिप और कूलिंग सिस्टम

ये फोन बेहद पतला है, लेकिन इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जिसके साथ आपको एक स्मूथ परफॉरमेंस मिलेगी, चाहे आप घंटों तक गेमिंग करें या मल्टी-टास्किंग। साथ ही इस स्लिम फोन में एक चौड़ा वेपर चैम्बर भी फिट है, इसकी परफॉरमेंस गर्मी में भी बनी रहती है और परफॉरमेंस में आपको कोई समझौता नहीं करना पड़ता।

4. Galaxy AI और One UI 7 का स्मार्ट अनुभव

Samsung Galaxy S25 Edge में OneUI 7 है। साथ ही कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इसमें 7 सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट व सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। इसके अलावा बेहद आसान और इंटरैक्टिव UI के साथ आपको ढेरों Galaxy AI फीचर भी मिलेंगे, जिनसे काफी काम आसान होते हैं, जैसे – Now Brief, Circle to Search और Writing Assist।

Galaxy S25 Edge

Galaxy S25 Edge न लेने के 5 कारण

1. कीमत है काफी ‘एज’ पर

इस फोन को ₹1,09,999 (256GB) की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया है। वहीँ इसके 512GB वैरिएंट की कीमत ₹1,21,999 रुपए है। इन कीमतों के साथ ये फोन ज़्यादातर ग्राहकों के बजट में फिट नहीं होता। साथ ही इसके लिए इतनी कीमत देना तब और भी व्यर्थ लगता है, जब इसकी कीमत S25+ से लगभग 15,000 रुपए ज़्यादा है और इतनी कीमत पर भी इसमें S25 Ultra वाला पूरा कैमरा सेटअप नहीं मिलता।

2. बैटरी छोटी है

फोन को पतला करना एक बड़ी उपलब्धि तब मानी जा सकती है, जब कंपनी इसमें भी एक स्टैण्डर्ड साइज़ बैटरी कम से कम दे। लेकिन कंपनी ने इसके पतले आकार के लिए बैटरी को मात्र 3900mAh रखा है और आज के समय में ये बैटरी दिन भर के इस्तेमाल के लिए कम से कम 4500mAh से 5000mAh की होनी चाहिए, लेकिन ये उतनी नहीं है। अब प्रश्न ये आता है कि कि इसके पावर एफीशिएंट चिपसेट के साथ आपको कितना बैटरी बैकअप मिलेगा? ये जानने के लिए आपको इस फोन के रिव्यु तक का इंतज़ार करना होगा।

3. सीमित कैमरा सेटअप

S25 Edge की कीमत में 1 लाख से ऊपर है और इस कीमत पर आजकल फोनों में ट्रिपल रियर सेंसर आता आता ही है। लेकिन इस फोन में आपको सिर्फ ड्यूल रियर कैमरा (200MP + 12MP) मिलेगा। इसमें टेलीफ़ोटो लेंस नहीं है, न ही 100x Zoom जैसा कुछ।

4. S25+ से बहुत अलग नहीं दिखता

ये डिज़ाइन में स्लिम है, लेकिन S25+ से सिर्फ 1.4mm कम है। इसके अलावा इसमें स्क्रीन साइज़ भी वही है। अगर आप दोनों फोनों को एक साथ रखेंगे तो इनमें कैमरा सेटअप के अलावा आपको कोई खास बदलाव नज़र नहीं आएगा। एक और समस्या ये है कि हमें फोन की सुरक्षा के लिए केस लगाना ही पड़ता है और अगर आप इस फोन पर केस लगाते हैं, तो इसकी सबसे बड़ी खूबी नहीं दिखती। ऐसे में मुझे इसके मुकाबले S25 या S25+ लेना ही बेहतर लगता है।

5. फ़ास्ट चार्जिंग नहीं है और अडैप्टर भी साथ में नहीं है केस लगाने वाले यूज़र्स के लिए बेकार डील

इस फोन में बैटरी तो छोटी है ही, साथ में फ़ास्ट चार्जिंग भी केवल 25W की मिलती है, जो कि आज के समय में काफी कम है। वहीँ इसके प्रतियोगी – अन्य कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन जैसे OnePlus 13s (100W) और Vivo X200 FE (90W) के साथ उपलब्ध हैं या लॉन्च होने वाले हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

ImageSamsung ने रद्द कर दी अपनी सबसे पतली फ्लैगशिप सीरीज़! जानिए क्यों नहीं आएगा Galaxy S26 Edge

Samsung के फैंस के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने ultra-thin flagship smartphone Galaxy S26 Edge को लॉन्च करने का प्लान रद्द कर दिया है। यानि Galaxy S25 Edge के बाद अब इस “Edge” सीरीज़ का सफर यहीं खत्म होता दिख रहा है। आइये इसका कारण जानते हैं। …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.