Samsung ने रद्द कर दी अपनी सबसे पतली फ्लैगशिप सीरीज़! जानिए क्यों नहीं आएगा Galaxy S26 Edge

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के फैंस के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने ultra-thin flagship smartphone Galaxy S26 Edge को लॉन्च करने का प्लान रद्द कर दिया है। यानि Galaxy S25 Edge के बाद अब इस “Edge” सीरीज़ का सफर यहीं खत्म होता दिख रहा है। आइये इसका कारण जानते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Xiaomi का बड़ा सरप्राइज़ – Redmi Note 15 अब तय समय से पहले लॉन्च होगा, तारीख जानकर खुश हो जाएंगे

Samsung ने क्यों कैंसिल किया Galaxy S26 Edge?

कोरियाई मीडिया रिपोर्ट Newspim के अनुसार, Samsung ने अपने कर्मचारियों को जानकारी दी है कि S26 Edge अब मार्केट में नहीं आएगा, और Galaxy S25 Edge की प्रोडक्शन तभी तक जारी रहेगी जब तक मौजूदा स्टॉक बिक नहीं जाता।

कंपनी ने Galaxy S25 Edge को इस साल बड़े कॉन्फिडेंस के साथ लॉन्च किया था, जिसमें फ्लैगशिप परफॉरमेंस को एक अल्ट्रा स्लिम डिज़ाइन में देने का दावा किया गया था। लेकिन वास्तविकता में बिक्री उम्मीदों से काफी नीचे रही।

Hana Investment & Securities की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त तक Galaxy S25 Edge की सिर्फ 1.31 मिलियन यूनिट्स बिकीं, जबकि Galaxy S25, S25 Plus और S25 Ultra की बिक्री क्रमशः 8.28 मिलियन, 5.05 मिलियन और 12.18 मिलियन यूनिट्स रही।

ये पढ़ें: iQOO 15 इंडिया लॉन्च डेट लीक, ऐसे फीचर जो बना देंगे इसे गेमिंग का बादशाह

अब Galaxy S26 Edge की जगह आएगा S26 Plus

पहले यह माना जा रहा था कि Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ में Edge मॉडल से S26 Plus को रिप्लेस कर देगा। लेकिन अब कंपनी ने S26 Plus का डेवलपमेंट फिर से शुरू कर दिया है, ताकि इसे Galaxy S26 लाइनअप में वापस शामिल किया जा सके।

उम्मीद की जा रही है कि Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को 2026 की शुरुआत में एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageSamsung ने अचानक सस्ता किया अपना सबसे ताकतवर फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत देख चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने इस फोन पर सीधे 9,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह प्रीमियम सेगमेंट में पहले के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.