एक्सक्लूसिव: Xiaomi का बड़ा सरप्राइज़ – Redmi Note 15 अब तय समय से पहले लॉन्च होगा, तारीख जानकर खुश हो जाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी वक्त से Xiaomi ग्रुप की तरफ़ से कोई नई लॉन्चिंग नहीं हुई थी। कंपनी का आख़िरी प्रोडक्ट भारत में Redmi 15 सीरीज़ थी। लेकिन अब लग रहा है कि Xiaomi चुपचाप अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयारी में जुटी हुई है।

इंडस्ट्री टिप्स्टर योगेश ब्रार के अनुसार, Xiaomi की अगली Redmi Note 15 Series भारत में जनवरी 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि कंपनी इसे 2025 के आखिर तक पेश कर सकती है, लेकिन अब टाइमलाइन में बदलाव स्पष्ट दिख रहा है।

ये पढ़ें: Realme का ऐसा फोन जो DSLR को दे चुनौती, 200MP कैमरे ने सबको किया आकर्षित

Redmi Note सीरीज़ हमेशा से Xiaomi के लिए भारत में सबसे सफल स्मार्टफोन लाइनअप रही है। ऐसे में ये लॉन्च कंपनी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। चीन में लॉन्च हो चुके इस मॉडल के स्पेसिफिकेशन पहले से सामने आ चुके हैं, जिससे भारतीय वर्ज़न को लेकर भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Redmi Note 15 Series

Redmi Note 15 Series स्पेसिफिकेशन

चीन में लॉन्च हुए मॉडलों की झलक देखकर साफ है कि भारत में आने वाले Redmi Note 15 मॉडल में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पावरफुल Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच का हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 SoC, और दमदार परफॉर्मेंस फीचर्स होंगे।

वहीं Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर मिलेगा। जबकि बेस वेरिएंट Redmi Note 15 Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा।

कैमरा सेक्शन में भी बड़ा बदलाव होगा। Pro+ मॉडल में 200MP प्राइमरी सेंसर, Pro वेरिएंट में 108MP का कैमरा, और बेस मॉडल में अपडेटेड 50MP सेंसर मिलेगा।

ये पढ़ें: vivo X300 Series: ऐसा कैमरा और चिपसेट जो iPhone को टक्कर देगा

कीमतें और उपलब्धता

Xiaomi इस बार भी अपने “value for money” इमेज को बरकरार रखना चाहती है। Redmi Note 15 Series price in India लगभग Redmi Note 14 सीरीज़ के समान ही रहने की उम्मीद है।

जनवरी 2026 की शुरुआत में लॉन्च के बाद, Redmi Note 15 सीरीज़ की सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर जनवरी के मध्य तक शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इसके आधिकारिक टीज़र दिसंबर के आखिर तक देखने को मिलेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWhatsApp पर अब Schedule होंगे मैसेज, नेट न हो तब भी तय वक्त पर पहुंचेगा, जानें तरीका

एक नज़र में : WhatsApp पर अब आप कोई मैसेज, फोटो या वीडियो पहले से तैयार करके रख सकते हैं, और वो आपके चुने हुए समय पर अपने आप चला जाएगा। इस नए फीचर (WhatsApp Schedule Message) की सबसे काम की बात ये है कि उस वक्त फोन में इंटरनेट न हो, तब भी मैसेज …

ImageMotorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट पक्की, महंगा Redmi Note 17 लें या 6 दिन रुकें?

एक नज़र में : Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्च डेट (Motorola Edge 70 Neo launch date) पक्की हो गई है, और ये 24 नवंबर को दस्तक देगा। कई दिनों से 26 नवंबर की तारीख की चर्चा थी, लेकिन आज कंपनी ने खुद X पर ये तारीख बताई। वहीँ दो दिन पहले Xiaomi …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

Discuss

Be the first to leave a comment.