Airtel Wynk Music पर मिलेगा Dolby Atmos का सपोर्ट, हुई बड़ी साझेदारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Airtel यूज़र विशेष टैरिफ प्लान की मदद से आसानी से Wynk Music ऐप को निःशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसका आनंद दोगुना होने वाला है क्योंकि दूरसंचार सेवा प्रदाता ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Airtel Wynk Music में Dolby Atmos का सपोर्ट ले आए हैं। इसके लिए कंपनी ने Dolby के साथ साझेदारी की है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S24 में हो सकता है 50MP का टेलीफोटो सेंसर

Airtel Wynk Music ऐप में अब Dolby Atmos का एक कैटलॉग दिखेगा, जिसमें आठ भाषाओं में यशराज फिल्म्स, सारेगामा और फोनोग्राफिक डिजिटल लिमिटेड (PDL) जैसी कंपनियों के गानों की प्लेलिस्ट मिलेगी। इस म्यूजिक ऐप के नवीनतम वर्जन पर Dolby Atmos ट्रैक को Android और iOS डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। Dolby Atmos के कैटलॉग वाली प्लेलिस्ट के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Airtel डिजिटल में कॉन्टेंट और पार्टनरशिप प्रमुख एडविन चार्ल्स अल्बर्ट ने कहा कि Dolby Atmos में ऑडियो अनुभव के साथ व्यापक लाइब्रेरी और अच्छा संगीत देने की सुविधा यूज़र को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। IMEA Dolby Laboratories की वाणिज्यिक भागीदारी के वरिष्ठ निदेशक करण ग्रोवर ने कहा कि हम Airtel Wynk Music के साथ सहयोग करने और बेहतरीन संगीत अनुभव को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और उनके संगीत के अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।

ये पढ़ें: Best Pregnancy Apps: हर वक्त देंगे आपका साथ

बता दें कि Airtel यूज़र विशेष टैरिफ प्लान को रिचार्ज करके निःशुल्क Wynk Music सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। वहीं, अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के यूजर 399 रुपये के सालाना सब्सक्रिप्शन या 49 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन के साथ Wynk प्रीमियम की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे काम करता है Dolby Atmos

Dolby Atmos टेक्नोलॉजी की मदद से आप सभी दिशाओं से गाने को महसूस कर सकते हैं। यह गाने के प्रदर्शन को और उच्च स्तर पर ले जाकर सराउंड साउंड प्रदान करता है। हालांकि, इसके लिए आवश्यक है कि आपकी Android या iOS डिवाइस पर Dolby Atmos का सपोर्ट जरूर हो।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageHero की सबसे पावरफुल बाइक Xpulse 450 लॉन्च, स्क्रीन पर मिलेगा Android Auto

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने 3 नवंबर को इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 पेश कर दी है, जो अब कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक है। इसकी खास बात TFT स्क्रीन पर मिलने वाला Android Auto और Apple CarPlay है, यानी फोन जोड़ने के …

ImageAirtel यूज़र इस तरह फ़ोन पर मुफ्त में लगा सकते हैं Hello Tune

भारत में Airtel एक काफी बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है और इसके उपयोगकर्ता भी करोड़ों लोग हैं। एयरटेल अपने प्रीपेड हो या पोस्टपेड दोनों ही प्लानों के साथ आपको काफी कुछ ऑफर करता है, जैसे कि हाई-स्पीड डाटा, OTT सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग इत्यादि। लेकिन भारत में एक और सर्विस है, जिसे लोग बहुत ज़्यादा पसंद करते …

ImageAmazon ने लांच की नयी Fire Tv Stick जिसमे मिलेगा 4K, HDR और Dolby Atmos सपोर्ट भी

इस दिवाली के मौके पर Amazon ने अपनी नयी Fire TV Stick को लांच कर दिया है जो अब आपके 4K टेलीविज़न के साथ भी आराम से काम करेगी। स्टिक के साथ-साथ कंपनी ने Alexa Voice Remote का एक अपग्रेड वर्जन भी लांच कर दिया है। यह नयी लांच की गयी Fire TV Stick तीन …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products