Best Pregnancy Apps: हर वक्त देंगे आपका साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक महिला की जिंदगी में गर्भावस्था का दौर सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि तब वह एक साथ दो जिंदगियों की जिम्मेदारी संभालती है। इस दौरान उन्हें अपनी सेहत का और भी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। गर्भधारण करते ही महिलाओं को तरह-तरह की असुविधाओं से गुज़रना पड़ता है, जिनका अनुभव उन्होंने कभी नहीं किया होता है। ऐसे में घरवालों के साथ तकनीक भी बहुत काम आ सकती है। जी हां, Android मोबाइल पर ऐसे ढेरों ऐप मिल जाएंगे, जो आपके बच्चे के विकास के बारे में आपकी उम्मीद से ज्यादा जानते हैं। यह गर्भावस्था के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों और गर्भावस्था के बाद की स्थिति से लेकर बच्चे के नाम, प्रसव के बाद दोबारा स्वस्थ होना, सही खान-पान आदि में आपकी सहायता करेंगे। ऐसे ही Best Pregnancy Apps के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

amma Pregnancy & Baby Tracker

Best Pregnancy Apps की सूची में पहले नंबर पर आता है amma Pregnancy & Baby Tracker। गर्भावस्था के दौरान यह एक उपयोग ऐप है, जो प्रत्येक चरण की जानकारी देता रहता है। इसमें साइन-अप करते वक्त जब आप बच्चे की नियत तिथि, गर्भकालीन आयु या गर्भधारण की तिथि डालती हैं तो ऐप आपको बच्चे के आकार और विकास के चरण सहित सभी जरूरी जानकारियां देने लगता है। यह सिर्फ शिशु ही नहीं बल्कि मां को गर्भावस्था के दौरान खुश और स्वस्थ रखने के भी टिप्स देता है। इसमें आप पोषण संबंधी सुझाव देख सकती हैं कि गर्भावस्था के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

अगर आप जुड़वा बच्चों की अपेक्षा कर रही हैं तो इसके बारे में भी सलाह मिल सकती है। इसमें जुड़ने के बाद आप पोस्ट में कमेंट करके अन्य यूज़र से बात भी कर सकती हैं, ताकि गर्भावस्था व बच्चे के बारे में अन्य लोगों से जान सकें। amma Pregnancy & Baby Tracker ऐप बच्चे के जन्म के बाद मां के वजन कम करने की चाहत के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह फ्री ऐप है, लेकिन इसका प्रीमियम वर्जन भी है, जो सभी विज्ञापन हटा देता है। फ्री वर्जन में आने वाले विज्ञापन लंबे चलने की वजह से आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, आइए जानते हैं सबकुछ

Pregnancy +

Best Pregnancy Apps की सूची में दूसरे नंबर पर है Pregnancy +। यह हर तीन महीने में समय के साथ आपकी गर्भावस्था की प्रगति पर नज़र रखेगा। अगर आप साइन-अप करते वक्त अपनी नियत तिथि या अनुमानित नियत तिथि जानती हैं तो और भी बढ़िया रहेगा क्योंकि यह गर्भावस्था को ज्यादा सटीकता के साथ ट्रैक कर सकेगा। इसमें गर्भावस्था से जुड़ी हर चीज़ के बारे में जानकारियां शामिल हैं। ऐप में डेली टिप्स, ट्रिक्स और फैक्ट के साथ एक कैलेंडर भी है। गर्भावस्था के दौरान की जाने या उससे बचने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीजों के बारे में भी इसमें पढ़ा जा सकता है। इसके द्वारा आप हर तीन माह में शरीर में होने वाले परिवर्तनों के बारे में भी जान सकती हैं।

शारीरिक वजन से लेकर गर्भावस्था, प्रसव के दौरान व बाद में क्या-क्या करें या किन बातों का खयाल रखें, इसकी जानकारी भी इस ऐप से मिल सकती है। यह आपको बच्चे की उम्र के आसपास के शिशुओं के अल्ट्रासाउंड और 3डी स्कैन के सैंपल फोटो देखने की सुविधा देता है, जिससे अंदाजा लगा सकती हैं कि आपका बच्चा वर्तमान में कैसे दिखता है। अगर आप गर्भावस्था के दौरान सक्रिय रहना चाहती हैं तो Pregnancy+ व्यायाम बताता है, जिन्हें आप गर्भवती होने के दौरान कर सकती हैं। इसमें योग भी शामिल है। हालांकि, यह सुविधा केवल ऐप के प्रीमियम वर्जन पर उपलब्ध है।

Ovia Pregnancy Tracker

यह ऐप भी अन्य की तरह ही आपको गर्भावस्था को ट्रैक करने की अनुमति देता है, और इसे भी आप Best Pregnancy Apps के तौर । यह सूचित करता है कि प्रसव में कितना वक्त है और आप किस तिमाही में हैं। इसमें मां के स्वास्थ्य पर ध्यान ज्यादा केंद्रित किया गया है। गर्भावस्था से जुड़े तमाम मानसिक और शारीरिक लक्षण जैसे मानसिक बदलाव, नींद की स्थिति, उचित शारीरिक गतिविधियां, वजन, रक्तचाप और जरूरी पोषण युक्त आहार की जानकारी यहां पर आसानी से मिल सकती हैं।

वीडियो व आर्टिकल के माध्यम से हर सप्ताह आपके शिशु के हाथ व पैर कितने बड़े हुए, इसकी जानकारी भी पा सकती हैं। प्रसव के दौरान अस्पताल में क्या-क्या चीजें लेकर जाएं, इसके साथ ही शिशु के नामकरण की सूची भी इस ऐप में दी गई है। साथ ही गर्भवती अपने अनुसार बच्चे का नाम इस ऐप में जोड़ सकती हैं। इसके माध्यम से आप अन्य मांओं और गर्भवती महिलाओं से बात कर सकती हैं। आप गर्भावस्था के बारे में उनसे प्रश्न पूछ सकती या उत्तर दे सकती हैं और देख सकती हैं कि अन्य महिलाएं क्या अनुभव कर रही हैं। इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

Pregnancy Tracker

गर्भावस्था के सप्ताह और महीने जैसे-जैसे बीतते हैं, Pregnancy Tracker आपके शरीर और बच्चे के बारे में सारी जानकारियां देता रहता है। हर सप्ताह ऐप तुलनात्मक उदाहरण देकर बताएगा कि आपका गर्भाशय और साथ ही आपका बच्चा कैसे बढ़ रहा है। आप जब कुछ सप्ताह की गर्भवती हों, तब भी यह ऐप आपको आपके बच्चे की अनुमानित लंबाई और चौड़ाई के बारे में बताएगा। जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था के सप्ताह और महीने बीतते हैं, गर्भावस्था ट्रैकर आपको अपने शरीर और बच्चे के बारे में सारी जानकारियां देने लगता है।

प्रत्येक सप्ताह ऐप आपको तुलनात्मक उदाहरण देकर बताएगा कि आपका गर्भाशय और साथ ही आपका बच्चा कैसे बढ़ रहा है। आपको अपनी गर्भावस्था के बारे में दैनिक अपडेट प्राप्त होंगे, जिनमें से प्रत्येक आपको आपके बच्चे के बारे में कुछ जरूरी फैक्ट बताएंगे। यह प्रमुख चरणों जैसे प्रत्येक तिमाही तक पहुंचना और बच्चे के भ्रूण से शिशु के रूप में विकसित होने के बारे में सूचित करता है। ऐप में आपके शरीर के वजन के लिए ट्रैकर भी है। इस फ्री और पेड दोनों में Google Play Store पर उपलब्ध हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi MIX Fold 3 के रेंडर लीक, डिज़ाइन और फीचर आए सामने

BabyCenter Pregnancy Tracker

यह ऐप गर्भधारण करते ही काम करना शुरू कर सकता है। आप जब गर्भधारण कर लेती हैं तो यह बच्चे पर नज़र रखता है और अभिभावक की तरह आपको आगे का रास्ता दिखाता है। यह हर तीन महीने और हर गुज़रे हुए सप्ताह के साथ आपके शिशु के बढ़ते आकार, विकासात्मक चरण और गर्भावस्था के वर्तमान चरण से आप क्या उम्मीद कर सकती हैं, इसके बारे में जानकारियां देता है। इस ऐप का अपना एक सोशल फोरम है, जिसे बर्थ क्लब कहा जाता है।

यह आपके बच्चे की नियत तारीख और महीने के आधार पर अन्य लोगों के ग्रुप से जोड़ेगा, जिनके बच्चे उसी माह में पैदा होने वाले हैं। इसमें आप अपने विचार और सवाल पोस्ट कर सकती हैं और अन्य लोगों से बातचीत कर सकती हैं। ऐप के माध्यम से शिशु के पैदा होने के शुरुआती दिनों तक की देखभाल के बारे में जानकारी मिल सकती है। यह ऐप भी फ्री है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Imageसाल 2018 के सबसे बेहतरीन गेम्स आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

साल 2018 के अंत तक आपको लाखों की संख्या में गेम्स उपलब्ध होते है जिनमे से काफी गेम्स कब आते है और कब चले जाते है पता नहीं लेकिन लेकिन कुछ गेम यूजर के बीच एक ख़ास जगह बना लेते है Pokemon Go, Clash of Clans के बाद PUBG Mobile इसका ताज़ा उदाहरण है जो …

ImageOnePlus 6 Long Term Review in Hindi | OnePlus 6 का 6 महीने इस्तेमाल के बाद रिव्यु हिंदी में

हाल ही में भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान अमिताभ बच्चन जी द्वारा OnePlus 6T की एक झलक TV पर दिखाई गयी थी जिसका साथ यह भी साफ़ तौर पर बताई गयी की यह डिवाइस जल्द ही लांच होने वाली है। लेकिन आज भी OnePlus 6 एक काफी लोकप्रिय विकल्प के तौर पर बाज़ार में …

Imageअब Aadhar Card साथ रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा सब आसान

अगर आप भी हर जगह फिज़िकल Aadhaar Card लेकर घूमने से परेशान रहते हैं, तो अब राहत की खबर है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जो आपके फोन में ही आपका डिजिटल आधार कार्ड सुरक्षित रखेगा। ये डिजिटल आधार कार्ड इस ऐप द्वारा आप कहीं भी …

ImageBest Hotel Booking Apps 2025 – 2025 में आपके किसी भी यात्रा में ढेरों पैसे बचा सकती हैं ये ऐप्स

Best Hotel Booking Apps 2025 – बच्चों के स्कूल के सेशन ख़त्म होने को हैं, जिसे बाद मिलता है एक लम्बा ब्रेक। बच्चों के साथ हमें भी अपनी बिज़ी ज़िन्दगी से ब्रेक की ज़रुरत होती है, इसीलिए यही समय होता है, जब हम कोई फैमिली वेकेशन (परिवार के साथ कुछ छुट्टियों) की योजना बनाएं। साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.