Samsung Galaxy S24 में हो सकता है 50MP का टेलीफोटो सेंसर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S24 सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को पहले ही झटका लग चुका है कि इस स्मार्टफोन का लॉन्च निकट भविष्य में नहीं है। मतलब, यह फोन अभी किसी तरह की आधिकारिक घोषणा से कई महीने दूर है। फिर भी डिवाइस को लेकर आने वाली जानकारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पता चल रहा है कि Samsung Galaxy S24 Ultra में एक नया 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि पहले जो जानकारी सामने आई थी कि इस फ्लैगशिप फोन के कैमरे में कोई अपग्रेड नहीं मिल सकता, वो गलत है।

ये पढ़ें: Best Pregnancy Apps: हर वक्त देंगे आपका साथ

Ice Universe की ओर से जानकारी साझा की गई कि Samsung Galaxy S24 Ultra में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ एक पूरी तरह से नया 50MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। अगर यह बात सच है तो कंपनी सिर्फ जूम रेंज का विस्तार करने की बजाए लेंस की फोटो गुणवत्ता में सुधार लाने में पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। 50MP टेलीफोटो सेंसर का अर्थ है कि तस्वीर की क्वालिटी पहले से बहुत बेहतर होगी।

हालांकि, ये बात उसी हैंडल से किए गए ट्वीट का खंडन करती है, जिसमें कहा गया था कि Samsung Galaxy S24 Ultra के कैमरों में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं दिया जा सकता है। ये ट्वीट कुछ कोरियाई सूत्रों के हवाले से किया गया था। फिलहाल, अभी किसी तरह की उम्मीद बांधना उचित नहीं होगा, जब तक कि और जानकारियां सामने नहीं आ जाती हैं। बता दें कि Samsung Galaxy S23 Ultra का जूम लेंस बहुत अच्छा है और उसके द्वारा ली गईं फोटो भी बहुत बेहतर होती हैं।

ये पढ़ें: POCO M6 Pro Vs Redmi 12 5G: दोनों बजट फोन के डिज़ाइन, स्टोरेज और कीमत में है अंतर

Samsung Galaxy S24 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन

नवीनतम Exynos 2400 SoC या Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy S24 Ultra के आने की उम्मीद है। इसमें 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फ्लैगशिप फोन के साथ भी S-Pen सपोर्ट दे सकती है। नए 50MP के टेलीफोटो कैमरे के अलावा इसमें 200MP प्राइमरी लेंस और 10MP पेरिस्कोप लेंस होने की उम्मीद है। इस डिवास को हाल ही में Dekra लिस्टिंग में देखा गया था, जिसमें 5,100mAh की बैटरी के होने की बात कही गई थी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

Image2024 तक आ सकता है Galaxy S24 Ultra, नए टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है फोन

1 फरवरी को Samsung के होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में Samsung अपने Galaxy S23 परिवार के साथ अपने फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra का खुलासा कर सकती है। हालांकि, अभी इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है, परन्तु हमें इसके साथ एक और अफवाह सुनने को मिली है। अफवाह Samsung Galaxy S24 …

ImageSamsung Galaxy S24 Plus: Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Android 14 OS से लैस हो सकता 2024 में आने वाला फ्लैगशिप फोन

Samsung ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप फोल्डिंग फोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी अगले साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S24 सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में जुटी हुई है। यह सीरीज़ Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की उत्तराधिकारी के तौर पर होगी, जिसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, Samsung Galaxy …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.