Home अफवाहे/लीक्स Xiaomi कर सकता है इस साल दो एंड्राइड-वन डिवाइस को लांच; Mi...

Xiaomi कर सकता है इस साल दो एंड्राइड-वन डिवाइस को लांच; Mi A2 के अलावा

0

Mi 6X के भारतीय वर्जन, Mi A2, पिछले साल लांच किये गये Mi A1 का अपग्रेड वर्जन है। अब ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार शाओमी शायद इसी साल एक नहीं बल्कि 2 एंड्राइड वन फोन पेश कर सकता है। इनमे से दूसरा स्मार्टफोन रेड्मी-सीरीज के तहत एक किफायती स्मार्टफोन हो सकता है। (Read in English)

यह भी पढ़िएशाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो का रिव्यु : 50 दिन के इस्तेमाल के बाद

यह जानकारी XDA डेवलपर आगामी शाओमी डिवाइस की firmware फाइल्स के द्वारा सामने लायी गयी है। जिसके आनुसार शाओमी की 2 डिवाइस जिनके कोडनेम ‘jasmine_sprout’ और ‘daisy_sprout’ है, इन दोनों में कोई MIUI सिस्टम नहीं देखा जा रहा है और स्टॉक एंड्राइड होने की पूरी सम्भावना दी गयी है। यह पर “sprout” पर ध्यान देना जरूरी है क्योकि Mi A1 का कोडनेम ’tissot_sprout’ रखा गया था।

Mi A2 के स्पेसिफिकेशन

‘jasmine_sprout’ को शायद से Mi A2 हो सकता है  जिसमे Mi 6X के स्पेसिफिकेशन दिए गये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi A2 में भी आपको स्नैपड्रैगन 660 और 6X जैसे कैमरा स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते है। Mi 6X में ड्यूल 12MP + 12MP सेंसर पीछे की तरफ तथा 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़िए: आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो का रिव्यु हिंदी में : जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

अन्य स्पेसिफिकेशन में Mi A2 में सामने की तरफ 5.99-इंच FHD+ 18:9  डिस्प्ले, 6GB रैम और 128 इनबिल्ट स्टोरेज, 2,910mAh बैटरी क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

आगामी शाओमी फोन एंड्राइड वन युक्त होगा?

दूसरी तरफ, “daisy_sprout”, शाओमी का एक और किफायती एंड्राइड वन फोन हो सकता है जो थोडा सही भी लगता है क्योकि Mi A2 की कीमत A1 आधिक होगी इसलिए एक अन्य किफायती फोन के रूप में यह लांच किया जा सकता है।

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 के साथ देखा गया है, जो आपको रेड्मी नोट 5 में भी देखने को मिली थी। जिस तरह से शाओमी के A1 स्मार्टफोन को प्रतिक्रिया मिली थी उसके हिसाब से एक अन्य किफायती स्टॉक एंड्राइड फोन पेश करना एक अच्छा कदम ही माना जायेगा। कुछ वजहों से काफी लोग मानते है की स्टॉक-एंड्राइड बेहतर विकल्प साबित होगा। यह यूजर के एक काफी अच्छी खबर है क्योकि जो लोग MIUI सॉफ्टवेयर को पसंद नहीं करते है उनके लिए शाओमी द्वारा अन्य विकल्प भी पेश किये जा रहे है।

Nokia N-सीरीज हो सकती है 16 मई को दोबारा पेश; Nokia N8 (2018) हो सकता है नाम

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version