Xiaomi Redmi फ्लैगशिप डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 के साथ हो सकती है 13 मई को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi से अलग होकर Redmi ने एक ब्रांड कर तौर पर Redmi Note 7, Note 7 Pro, Redmi GO, और हाल ही में Redmi Y3 को लांच किया था। अब हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने अलगे फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने को मिल सकती है।

और आज कंपनी के GM, Tang Mu ने अपने Weibo अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमे SD855 चिपसेट वाली डिवाइस का लांच इवेंट 13 मई को बताया गया है।

Xiaomi Redmi Launch Event 13 May

इसके अलावा पोस्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी इस फ्लैगशिप फोन के साथ एक और डिवाइस भी लांच करने वाली है जिसके बारे में कोई जानकरी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है की कंपनी अपनी कोई IoT स्मार्ट डिवाइस लांच कर सकती है।

इसके अलावा कल इन्टरनेट पर Redmi K20 Pro के रूप में एक प्रोटेक्टिव कवर को भी देखा गया है और अफवाहों की माने तो यह Redmi का अगला फ्लैगशिप फोन हो सकता है।

Redmi K20 Pro से जुडी जानकरी

अगर सभी अफवाहों को एक जह रखे तो Redmi K20 Pro में आपको 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी जा सकती है। इसके अलावा यहाँ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट भी 5G सपोर्ट और 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश की जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप तथा सामने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अगर यह डिवाइस फ्लैगशिप ग्रेड है तो यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी जरुर दिया जायेगा।

अन्य फीचर में, यहाँ 4,000mAh की बड़ी बैटरी, 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, के अलावा 3.5mm ऑडियो जैक और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जाएगी।

Xiaomi Mi A3: अगला एंड्राइड वन स्मार्टफोन?

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi फ्लैगशिप डिवाइस के अलावा अपनी एंड्राइड वन डिवाइस Mi A2 के अपग्रेड वर्जन Mi A3 पर भी काम कर रही है जो जल्द ही स्नैपड्रैगन 700-सीरीज के साथ लांच किया जा सकता है और यहाँ हमको Mi A3 के अलावा इसका Lite वर्जन भी देखने को मिल सकता है।

 

 

Related Articles

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageRedmi लाने वाला है सबसे तेज़ प्रोसेसर के साथ अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Redmi ने अभी हाल ही में Redmi Note 7 को चीन में लांच किया है और Redmi Note 7 Pro भी जल्द ही लांच किया जायेगा। अभी हाल ही में कंपनी के सीईओ Lu Weibing ने अपने Weibo अकाउंट पर यह सुनिश्चित किया है की कंपनी ने किफायती फ्लैगशिप फोन पर काम करना शुरू कर …

ImageXiaomi ने किया ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन को फोरम पर टीज़: होगा जल्द ही लांच

Redmi X/K20 Pro, और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाले फोन की अफवाहों के बाद अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक फोरम पर एक इमेज पोस्ट की है जिसमे आपको सिंगल, ड्यूल और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। उम्मीद तो यही है यह शाओमी की आने वाले किसी स्मार्टफोन से जुडी जानकरी को ही दिखता है लेकिन …

ImageOnePlus को लेकर बड़ी खबर: क्या Realme के साथ हो गया मर्ज? सामने आई सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से OnePlus को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कुछ खबरें कह रही हैं कि कंपनी बंद हो रही है, तो कहीं चर्चा है कि Realme के साथ इसके मर्ज होने की बात हो रही है। इन सबके बीच यूज़र्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या OnePlus …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.