Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite होंगे जल्द ही स्नैपड्रैगन 700-सीरीज के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में सामने आया की Xiaomi अपने एक पॉप-अप कैमरा वाले फोन पर काम कर रही है जिसके लांच के बारे में अभी कोई ख़ास जानकरी सामने नहीं आई है लेकिन इन साथ ही यह भी पता चला है की कंपनी जल्द ही अपने Xiaomi A2 और A2 Lite के अपग्रेड वरिएन्त Mi A3 और Mi A3 Lite को लांच कर सकता है जिसमे स्नैपड्रैगन 700-सीरीज की चिपसेट देखने को मिल सकती है।

एक ट्वीट के अनुसार यह साफ़ हुआ है की यहाँ स्नैपड्रैगन 700-सीरीज की चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन यह चिपसेट लेटेस्ट लांच हुई SD730G या SD 730 में से एक होगी यह कहना अभी मुश्किल है।

यह भी पढ़िए: Huawei P Smart Z की कीमत और स्पेसिफिकेशन आई सामने

Xiaomi Mi A3-सीरीज से जुडी जानकरी

अभी हाल ही में Xiaomi ने MD मनु कुमार जैन ने स्नैपड्रैगन 700 वाली डिवाइस को लांच करने की और इशारा दिया था जिसमे उम्मीद के अनुसार यह A3-सीरीज ही हो सकती है। इसी के साथ नयी रिपोर्ट जो सामने आ रही है उनके अनुसार Mi A3-सीरीज में आपको 3 डिवाइस कोड-नेम ‘bamboo_sprout’, ‘cosmos_sprout’ और ‘pyxis’ को पेश किया जा सकता है।

उम्मीद यही की जा रही है कि यह तीनो ही फोन पिछले M2 की ही तरफ एंड्राइड वन सॉफ्टवेयर के साथ लांच किये जा सकते है जिसमे आपको लगभग 3 साल सिक्यूरिटी पैच और एंड्राइड Q का अपडेट भी देखने को मिलेगा।

इसके अलावा यह भी सुनने में आ रहा है कि Mi A3-सीरीज में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा तथा पीछे की तरफ 48MP का रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। अभी यह रियर सेटअप ड्यूल होगा या ट्रिपल ये बात साफ़ नहीं हुई है। इसी के साथ यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

Xiaomi Mi A3-सीरीज लांच डेट

अभी के लिए कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गयी है लेकिन पुराने पैटर्न को देखते हुए हम यही अनुमान लगा सकते है की Mi A3-सीरीज को जुलाई महीने के अंत तक लांच किया सकता है।

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageXiaomi Redmi फ्लैगशिप डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 के साथ हो सकती है 13 मई को लांच

Xiaomi से अलग होकर Redmi ने एक ब्रांड कर तौर पर Redmi Note 7, Note 7 Pro, Redmi GO, और हाल ही में Redmi Y3 को लांच किया था। अब हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने अलगे फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने …

ImageXiaomi ने किया ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन को फोरम पर टीज़: होगा जल्द ही लांच

Redmi X/K20 Pro, और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाले फोन की अफवाहों के बाद अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक फोरम पर एक इमेज पोस्ट की है जिसमे आपको सिंगल, ड्यूल और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। उम्मीद तो यही है यह शाओमी की आने वाले किसी स्मार्टफोन से जुडी जानकरी को ही दिखता है लेकिन …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.