Huawei P Smart Z की कीमत और स्पेसिफिकेशन Amazon Italy के माध्यम से आई सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei P30 को हाल ही में इंडिया में लांच किया गया था जो अभी तक के बेस्ट कैमरे वाले स्मार्टफोनों में से एक है। इसी के साथ नौच डिस्प्ले के ट्रेंड से आगे बढ़ते हुए अब पॉप-अप मुख्य धारा में आने के इए पूरी तरह तैयार है जिसका ताज़ा उदाहरण है Redmi और Realme द्वारा अपने अपने पॉप-अप सेल्फी वाले फ़ोनों को लांच लांच करने के लिए काम करना। इस क्रम में अगला नाम शामिल हुआ है Huawei P Smart Z।

यह भी पढ़िए: साल 2019 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Huawei P Smart Z के फीचर

वैसे तो यह फोन अभी कंपनी की तरफ से आधिकारिक नहीं हुआ है लेकिन लिस्टिंग से अनुसार सामने आये स्पेसिफिकेशन के आधार पर डिवाइस में सामने की तरफ 6.59-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर, यहाँ HiSilicon Kirin 710 चिपसेट दी गयी है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 16MP (f/1.8 अपर्चर) के साथ 2MP (f/2.4 अपर्चर) का ड्यूल कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा पॉप-सेटअप के साथ दिया गया है। इसके अलावा यह फोन एंड्राइड पाई आधारित EMUI 9.0 पर रन करता हुआ मिलेगा।

अन्य फीचर के लिए, USB टाइप-C पोर्ट, 4000mAh की बड़ी बैटरी, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, रियर-फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस-अनलॉक फीचर को शामिल किया गया है।

Huawei P Smart Z की कीमत

अफवाहों के अनुसार Huawei अपनी इस पॉप-अप कैमरे वाली डिवाइस को 210 यूरो यानि की 16,000 रुपए के आस-पास की कीमत में लांच करेगी। लेकिन लिस्टिंग में डिवाइस की कीमत 279 यूरो यानि 21,645 रुपए दिखाई गयी है। यह डिवाइस ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर विकल्प के साथ पेश किया जायेगा।

Huawei P Smart Z की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Huawei P Smart Z
डिस्प्ले 6.59-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले
प्रोसेसर HiSilicon Kirin 710 चिपसेट
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित EMUI OS 9
रियर कैमरा 16MP+2MP
सेल्फी कैमरा 16MP
बैटरी 4,000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageWhatsApp पर अब Schedule होंगे मैसेज, नेट न हो तब भी तय वक्त पर पहुंचेगा, जानें तरीका

एक नज़र में : WhatsApp पर अब आप कोई मैसेज, फोटो या वीडियो पहले से तैयार करके रख सकते हैं, और वो आपके चुने हुए समय पर अपने आप चला जाएगा। इस नए फीचर (WhatsApp Schedule Message) की सबसे काम की बात ये है कि उस वक्त फोन में इंटरनेट न हो, तब भी मैसेज …

ImageHuawei Y9s हुआ 16MP के सेल्फी कैमरे और गूगल प्ले सर्विस के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच में आज Huawei ने अपने पॉप-अप कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन Huawei Y9s को Y-सीरीज के तहत लांच कर दिया है। यह एक मिड रेंज प्राइस सीरीज है जिसमें आपको पॉप अप कैमरा के अलावा इंडिया में गूगल सर्विस का सपोर्ट भी मिलता है। तो चलिए नज़र डालते …

ImageHuawei Y9 Prime 2019 पॉप-अप कैमरे और 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने इंडिया में अपना पहले पॉप-अप कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन आज लांच कर दिया है। Huawei Y9 Prime को मई महीने में चीन में लांच किया जा चूका है। यह ट्रिपल कैमरा और फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ किफायती कीमत में युवा वर्ग को ध्यान में रख कर पेश किया है। यह डिवाइस अमेज़न पर …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products